• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बूदलाव, झारखंड में इस बार राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत भी गाया जाएगा, गृह मंत्रालय का SOP जारी

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बूदलाव, झारखंड में इस बार राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत भी गाया जाएगा, गृह मंत्रालय का SOP जारी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 3:38 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

इस स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) का भी गायन होगा. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सभी सरकारी समारोहों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा.

रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक आयोजित होने वाले सरकारी समारोहों में राष्ट्रगीत(वंदे मातरम) का भी गायन होगा. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 15 अगस्त के समारोह को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं. इसमें ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान(जन-गण-मन) के आयोजन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा दी गयी है. झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने भी केंद्र के निर्देश के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.

Contents
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद गाया जाएगा राष्ट्रगीतजिला से पंचायत स्तर तक भी आयोजनप्रमुख स्थानों पर देशभक्ति अभियानएट होम में 25 से 50 विशिष्ट लोगों को बुलाने का सुझाव343 प्रमुख स्थानों पर बैंड प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद गाया जाएगा राष्ट्रगीत

निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह राज्य, जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर आयोजित किये जायेंगे. राज्य स्तर के समारोह में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया जायेगा.उसके बाद राष्ट्रगान होगा. इसके बाद पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी आदि की टुकड़ियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. फिर मुख्यमंत्री का संबोधन होगा. इसके बाद राष्ट्रगीत गाया जाएगा.

जिला से पंचायत स्तर तक भी आयोजन

जिला स्तर पर मंत्री या उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे. पंचायत स्तर पर मुखिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. इन सभी स्तरों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत-संगीत और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रमुख स्थानों पर देशभक्ति अभियान

केंद्र के दिशा-निर्देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाने और पौधरोपण करने पर भी जोर दिया गया है. सरकारी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को पौधरोपण अभियान में भाग लेने को कहा गया है. साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों की संस्कृति, भोजन और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया है.

एट होम में 25 से 50 विशिष्ट लोगों को बुलाने का सुझाव

राज्यपाल या उपराज्यपाल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शाम एट होम समारोह आयोजित किया जा सकता है. इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया है. इनमें दिव्यांगजन, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोग, पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति, खिलाड़ी, पद्म पुरस्कार विजेता, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, महिला सरपंच, विद्यार्थी और युवा शामिल हैं. ऐसे 25 से 50 लोगों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया है.

343 प्रमुख स्थानों पर बैंड प्रदर्शन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभर में 343 प्रमुख स्थानों पर बैंड प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे. केंद्र ने स्थानीय प्रशासन को इसके लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही भाषण, सामाजिक माध्यमों और अन्य माध्यमों से देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को प्रसारित करने पर जोर दिया गया है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article JPSC-JSSC Scam: 14वीं JPSC में धांधली के आरोप, CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JPSC-JSSC Scam: 14वीं JPSC में धांधली के आरोप, CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL
August 13, 2026
जेल से जमानत पर बाहर आए दागियों पर पुलिस की कड़ी नजर, दोबारा अपराध करने पर होगी बेल रद्द
August 13, 2026
Sahibganj: गंगा नगरी को हरा भरा रखने के लिए गंगा मिशन तीन हजार फलदार पौधा वितरण करेगा
August 13, 2026
Sahibganj: निक्षय मित्रों ने 12 टीबी मरीजों को बांटा फूड बास्केट
August 13, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांचीशिक्षा

JPSC-JSSC Scam: 14वीं JPSC में धांधली के आरोप, CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में PIL

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: निक्षय मित्रों ने 12 टीबी मरीजों को बांटा फूड बास्केट

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा, स्कूलों में भोजन बंद नहीं होने देने का निर्देश

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: विकसित भारत–G RAM G को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?