• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर

देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/14 at 7:15 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस सतगावां में ट्रक से भिड़ गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.

सतगावां (कोडरमा): सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर धार्मिक यात्राओं पर निकलते हैं. इसी क्रम में देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी एक बस सतगावां थाना क्षेत्र के देवघर-नवादा मुख्य मार्ग स्थित पोखरडीहा मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए है. गंभीर रूप से घायल सभी कांवरियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है.

Contents
देवघर से राजगीर जा रही थी बस, ड्राइवर को अचानक आई झपकीपुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चलाया बचाव अभियानबस में सवार थे करीब 45 कांवरियाएक बच्चे की इलाज के दौरान मौत

देवघर से राजगीर जा रही थी बस, ड्राइवर को अचानक आई झपकी

जानकारी के अनुसार, करीब चार दिन पहले नेपाल से कांवरियों को लेकर एक बस देवघर गई थी. गुरुवार की रात बस बासुकीनाथ से खुलकर राजगीर (बिहार) के लिए रवाना हुई थी. शुक्रवार की अहले सुबह सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास बस चालक को झपकी आ गई. इसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बस में सवार कांवरिया अंदर ही फंस गए. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुट गए.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चलाया बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे कांवरियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. घंटों चले राहत और बचाव कार्य के बाद सभी कांवरियों को बस से बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी घायलों और बस में सवार अन्य कांवरियों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांवरियों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.

बस में सवार थे करीब 45 कांवरिया

थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि बस नेपाल से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर गयी थी. गुरुवार की रात बस बासुकीनाथ से राजगीर के लिए रवाना हुई थी. जांच में सामने आया है कि रात में बस चलाने के दौरान चालक को हल्की नींद आ गयी थी, जिसके कारण हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे. सभी को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत

हादसे में घायल एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान 10 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है. वहीं, दो अन्य लोगों की सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. हादसे में करीब 15 कांवरियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बूदलाव, झारखंड में इस बार राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत भी गाया जाएगा, गृह मंत्रालय का SOP जारी
Next Article चमोली सुरंग हादसे से झारखंड में बढ़ी चिंता, खूंटी-गुमला के श्रमिक फंसे; हेल्पलाइन जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टाटा स्टील ने JFC को बेचा! सिर्फ 100 रुपये में हुई डील फाइनल, जानें किसने किया टेकओवर
August 14, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में पसरा कीचड़
August 14, 2026
आइजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, आठ जवानों को सराहनीय सेवा पदक
August 14, 2026
गहने-नकदी लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी पत्नी, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
August 14, 2026

You Might Also Like

झारखंड

टाटा स्टील ने JFC को बेचा! सिर्फ 100 रुपये में हुई डील फाइनल, जानें किसने किया टेकओवर

By AMRIT RAJ
झारखंड

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में पसरा कीचड़

By AMRIT RAJ
झारखंड

आइजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, आठ जवानों को सराहनीय सेवा पदक

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

गहने-नकदी लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी पत्नी, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?