• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > JPSC और JSSC नियुक्ति घोटाले की हो CBI जांच: चांडिल पहुंचे विधायक जयराम महतो का सरकार पर बड़ा हमला

JPSC और JSSC नियुक्ति घोटाले की हो CBI जांच: चांडिल पहुंचे विधायक जयराम महतो का सरकार पर बड़ा हमला

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/16 at 5:06 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

चांडिल के घोड़ानेगी में विशाल करम परब का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक जयराम महतो ने भाग लिया। उन्होंने JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की।

 चांडिल। चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी छाता मेला मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (ईचागढ़) की ओर से विशाल करम परब का भव्य आयोजन किया गया। 

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव गोपेश महतो मौजूद रहे।

पारंपरिक वेशभूषा में झूम उठीं युवतियां

कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में भारी उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी युवतियों ने विधि-विधान से करम डाली की पूजा-अर्चना की और ढोल-मांदर की थाप पर पारंपरिक करम लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा क‍ि करम परब केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी मूल पहचान है। 

यह पर्व प्रकृति, भाई-बहन के अटूट स्नेह और सृष्टि की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से अपनी भाषा, संस्कृति और पर्वों को गर्व के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

समारोह के इतर मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम महतो ने राज्य सरकार और भर्ती एजेंसियों पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। 

करोड़ों रुपये के लेन-देन के जरिए बाहरी अभ्यर्थियों को नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराई जाए और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

मौके पर मोतीलाल महतो, नवीन महतो, पूजा महतो समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शिबू से धनबाद पुलिस की मुठभेड़ की पूरी कहानी, सुबह से थी घेराबंदी; शाम होते ही गूंज उठी गोलियों की तड़तड़ाहट
Next Article Tender Commission Scam: नहीं मिली पूर्व मंत्री आलमगीर को राहत, शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?
October 16, 2026
रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा
October 16, 2026
रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
October 16, 2026
CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी
October 16, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध

By Priyanka Kumari
झारखंड

CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?