• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > शिबू से धनबाद पुलिस की मुठभेड़ की पूरी कहानी, सुबह से थी घेराबंदी; शाम होते ही गूंज उठी गोलियों की तड़तड़ाहट

शिबू से धनबाद पुलिस की मुठभेड़ की पूरी कहानी, सुबह से थी घेराबंदी; शाम होते ही गूंज उठी गोलियों की तड़तड़ाहट

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/16 at 5:04 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Sagar Singh Encounterः  धनबाद पुलिस ने निरसा में कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

(धनबाद)। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर का बदमाश सागर सिंह उर्फ शिबू धनबाद के निरसा के हाथबाड़ी स्थित शमशाद खान के घर में पिछले चार-पांच दिनों से टिका था। पुलिस को सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह उसकी घेराबंदी की गई। और शाम होते ही मुठभेड़ हो गया, जिसमें उसको पुलिस की दो गोली लगी। 

Contents
सुबह से चल रही थी रेकी, शाम को पुलिस ने कसा शिकंजाजमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड से भी जुड़ा नामनीरज हत्याकांड में सागर का था नाम पांच-छह दिनों से शमशाद के घर ठहरने की जांच

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के बाद आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर सागर ने अचानक पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। दो गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। घायल सागर को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उसके पास से नाइन एमएम की आधुनिक पिस्टल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, हथियार को घर के बाहर प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया था और उसी से उसने पुलिस पर फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस ने शमशाद खान के घर और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर दी। देर शाम तक पुलिस टीम वहां कैंप करती रही।

सुबह से चल रही थी रेकी, शाम को पुलिस ने कसा शिकंजा

एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि सागर सिंह उर्फ शिबू निरसा के हाथबाड़ी में शमशाद खान के आवास में छिपा हुआ है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम सुबह करीब 11 बजे से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

शाम करीब साढ़े पांच बजे टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। इसी दौरान सागर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, जिस मकान में वह ठहरा था, उसके मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था।

पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसी दौरान सागर चारदीवारी फांदकर बाहर निकला और अचानक पुलिस पर गोली चलाने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

पुलिस के अनुसार, सागर सिंह का आपराधिक इतिहास झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला है। वह जमशेदपुर के चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का भी मुख्य आरोपित रहा है।

उसके खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों और उसके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

नीरज हत्याकांड में सागर का था नाम 

साल 2017 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या में शूटर के ताैर पर सागर सिंह का नाम आया था। इस हत्याकांड में झरिया के तत्कालीन विधायक संजीव सिंह का भी नाम था और उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि बाद अदालत ने सभी आरोपितों को बाइज्जत बरी कर दिया। 

पांच-छह दिनों से शमशाद के घर ठहरने की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सागर सिंह शमशाद खान के घर तक कैसे पहुंचा और वहां कितने दिनों से रह रहा था। स्थानीय स्तर पर शमशाद खान को कथित पशु तस्करी से जोड़कर चर्चा होती रही है। पुलिस फिलहाल दोनों के बीच संबंधों की जांच कर रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article JSSC CGL पेपर लीक मामला: नेपाल, में अभ्यर्थियों को रटवाए गए थे प्रश्न-उत्तर, साक्ष्य जुटाने में जुटी CID
Next Article JPSC और JSSC नियुक्ति घोटाले की हो CBI जांच: चांडिल पहुंचे विधायक जयराम महतो का सरकार पर बड़ा हमला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
September 17, 2026
ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
September 17, 2026
नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा
September 17, 2026
कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ
September 17, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

By AMRIT RAJ
झारखंड

नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?