बरहेट-लिट्टीपाड़ा सड़क पर गोपलाडीह के पास टेंपो पलटने से सूर्य हांसदा की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बरहेट. बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क पर गोपलाडीह गांव के समीप देर रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बड़ा कदमा गांव निवासी सूर्य हांसदा के रूप में हुई है.
लिट्टीपाड़ा से बरहेट आ रहा था टेंपो
मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो लिट्टीपाड़ा से बरहेट की ओर आ रहा था. इसी दौरान गोपलाडीह गांव के समीप वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में टेंपो सवार सूर्य हांसदा की मौत हो गयी.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर बरहेट पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.



