• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > पटना > पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्री बाल-बाल बचे,7 दिन में दूसरी घटना

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्री बाल-बाल बचे,7 दिन में दूसरी घटना

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/24 at 12:00 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। सौभाग्य से, सभी 164 यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन फ्लाइट में देरी हुई। यह पटना एयरपोर्ट पर एक सप्ताह में दूसरी ऐसी घटना है।

Plane Collided With Bird : दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गयी. घटना के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया गया और फायर एवं अन्य आपात सेवाओं को तैनात किया गया. हालांकि विमान ने सुबह 7.43 बजे सुरक्षित लैंडिंग की.

Contents
दाहिने इंजन के पास टकरायी पक्षी, कोई नुकसान नहींदिल्ली लौटने वाली फ्लाइट 79 मिनट देर से उड़ीपटना एयरपोर्ट पर एक सप्ताह में दूसरी बार बर्ड हिटरनवे पर मिला 1.5 किलो का चमगादड़ का शवबारिश के मौसम में बढ़ता है पक्षियों का खतराएयरपोर्ट पर चेयर्स की तैनातीवन्यजीवों से खतरे को रोकने के लिए नियम

दाहिने इंजन के पास टकरायी पक्षी, कोई नुकसान नहीं

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रनवे की ओर बढ़ते समय विमान के पायलट ने दाहिने इंजन के पास पक्षी के टकराने की आशंका जतायी थी. लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गयी, जिसमें पक्षी के टकराने की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन को किसी तरह का नुकसान नहीं मिला. जरूरी जांच पूरी होने के बाद विमान को दिल्ली लौटने के लिए फिट घोषित कर दिया गया.

दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट 79 मिनट देर से उड़ी

AI 1741 के दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI 1852 में 160 यात्री सवार थे. यह विमान निर्धारित समय सुबह 8.45 बजे के बजाय 10.09 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ. इस वजह से उड़ान 79 मिनट विलंबित रही. इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले राजद सांसद मनोज झा ने अपनी यात्रा दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट AI 2524 से करने का फैसला किया.

पटना एयरपोर्ट पर एक सप्ताह में दूसरी बार बर्ड हिट

पटना एयरपोर्ट पर एक सप्ताह के भीतर एयर इंडिया के विमान के साथ पक्षी टकराने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 17 अगस्त को दिल्ली-पटना एयर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराया था. उस घटना के बाद विमान को दो दिनों के लिए सेवा से हटाना पड़ा था. विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से मेंटेनेंस इंजीनियरों की टीम बुलायी गयी थी. जांच और मरम्मत के बाद डीजीसीए की अनुमति से विमान को दोबारा परिचालन के लिए मंजूरी मिली थी.

रनवे पर मिला 1.5 किलो का चमगादड़ का शव

एयरपोर्ट के आसपास बढ़ रही पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं की गतिविधियों को लेकर भी चिंता बढ़ी है. रविवार को उड़ान परिचालन शुरू होने से पहले नियमित निरीक्षण के दौरान रनवे पर करीब 1.5 किलो वजन के चमगादड़ का शव मिला था. अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले की शाम किसी विमान ने पक्षी से टकराने की सूचना नहीं दी थी.

बारिश के मौसम में बढ़ता है पक्षियों का खतरा

अधिकारियों के अनुसार, मानसून के दौरान रनवे के आसपास तेजी से घास बढ़ने के कारण पक्षियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं. घास की कटाई के दौरान जमीन से कीड़े-मकौड़े बाहर निकलते हैं, जिससे पक्षी आकर्षित होते हैं. इससे विमानों के लिए बर्ड हिट का खतरा बढ़ जाता है.

एयरपोर्ट पर चेयर्स की तैनाती

पक्षियों को रनवे और ऑपरेशनल क्षेत्र से दूर रखने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से चेजर्स की तैनाती की गयी है. ये कर्मी फायरक्रैकर्स और अन्य उपायों के जरिए पक्षियों को भगाते हैं. अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट के आसपास फुलवारीशरीफ क्षेत्र में मौजूद मांस की दुकानों से भी पक्षियों के आकर्षित होने का खतरा बना रहता है.

वन्यजीवों से खतरे को रोकने के लिए नियम

नागरिक उड्डयन की नियमावली के तहत एयरपोर्ट पर वाइल्डलाइफ हैजर्ड मैनेजमेंट प्लान लागू किया जाता है. इसके तहत पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं से विमान को होने वाले खतरे की पहचान कर उसे कम करने के उपाय किये जाते हैं. इसमें पक्षी भगाने वाले उपकरण, चूहे नियंत्रण, घास व कीट प्रबंधन, जैविक और रासायनिक नियंत्रण के साथ जागरूकता और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय जैसे उपाय शामिल हैं.

पटना एयरपोर्ट पर हाल के दिनों में बढ़ी पक्षी टकराने की घटनाओं को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार किया. एयरपोर्ट निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी से भी इस संबंध में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 700 मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ लॉन्च, तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन शिक्षा का लाभ
Next Article कैमूर में स्कूल के लिए निकली छात्रा 5 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका; पुलिस के हाथ खाली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईद मिलादुन्नबी को लेकर उधवा में चौक-चौराहे जगमग, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस
August 24, 2026
Sahibganj: आज बंद रहेगी नामनगर पावर सबस्टेशन की बिजली 
August 24, 2026
विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, नुरुल इस्लाम अंसारी अध्यक्ष निर्वाचित
August 24, 2026
चीन पहुंचे NSA अजीत डोभाल: सीमा विवाद पर कल वांग यी से होगी बात, क्या सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते?
August 24, 2026

You Might Also Like

बिहार

कैमूर में स्कूल के लिए निकली छात्रा 5 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका; पुलिस के हाथ खाली

By AMRIT RAJ
बिहार

700 मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ लॉन्च, तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन शिक्षा का लाभ

By AMRIT RAJ
बिहारशिक्षा

शिवहर के 8 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा बिहार विद्या साथी कार्यक्रम, छात्रों को मिलेगी मुफ्त डिजिटल शिक्षा

By AMRIT RAJ
बिहारपटनाशिक्षा

खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?