• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > शिवहर के 8 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा बिहार विद्या साथी कार्यक्रम, छात्रों को मिलेगी मुफ्त डिजिटल शिक्षा

शिवहर के 8 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा बिहार विद्या साथी कार्यक्रम, छात्रों को मिलेगी मुफ्त डिजिटल शिक्षा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/24 at 11:54 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री ने ‘बिहार विद्या साथी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया है, जिससे राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी. शिवहर के 8 विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को AI-संचालित डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा.

Sheohar News: शिवहर. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘बिहार विद्या साथी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके तहत शिवहर जिले के सभी 8 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम को लेकर डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में समाहरणालय के संवाद कक्ष में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Contents
शिवहर के 8 मॉडल स्कूलों के छात्रों को मिलेगा लाभ24×7 लाइव शिक्षक की मिलेगी सुविधाAI से होगी पढ़ाई, NEET-JEE की भी तैयारीसरस्वती विद्या मंदिर कुशहर की छात्राएं भी ऑनलाइन जुड़ीं

शिवहर के 8 मॉडल स्कूलों के छात्रों को मिलेगा लाभ

डीएम प्रतिभा रानी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद यादव को जिले के सभी 8 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों के विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच फोलो ऐप के लाभों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.

डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस असीमित और नि:शुल्क डिजिटल शिक्षा सुविधा का लाभ मिलना चाहिए.

24×7 लाइव शिक्षक की मिलेगी सुविधा

‘बिहार विद्या साथी’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को फोलो ऐप के माध्यम से दिन-रात किसी भी समय लाइव शिक्षकों की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी.

विद्यार्थी अपनी सुविधा और समझ के अनुसार पसंद के शिक्षक से पढ़ सकेंगे. पढ़ाई के दौरान किसी प्रश्न या समस्या का समाधान भी उन्हें नि:शुल्क और तत्काल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है.

AI से होगी पढ़ाई, NEET-JEE की भी तैयारी

फोलो ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टूल्स की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों की गहरी और स्पष्ट समझ विकसित करने में मदद मिलेगी.

यह प्लेटफॉर्म कक्षा 9 से 12 के पाठ्यक्रम के साथ-साथ NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा.

सरस्वती विद्या मंदिर कुशहर की छात्राएं भी ऑनलाइन जुड़ीं

कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर कुशहर की छात्राओं ने भी ऑनलाइन जुड़कर बिहार विद्या साथी कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की.

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झामुमो का गांव-गांव अभियान,मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने से लेकर MMDR पर जागरूकता
Next Article 700 मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ लॉन्च, तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन शिक्षा का लाभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईद मिलादुन्नबी को लेकर उधवा में चौक-चौराहे जगमग, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस
August 24, 2026
Sahibganj: आज बंद रहेगी नामनगर पावर सबस्टेशन की बिजली 
August 24, 2026
विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, नुरुल इस्लाम अंसारी अध्यक्ष निर्वाचित
August 24, 2026
चीन पहुंचे NSA अजीत डोभाल: सीमा विवाद पर कल वांग यी से होगी बात, क्या सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते?
August 24, 2026

You Might Also Like

बिहार

कैमूर में स्कूल के लिए निकली छात्रा 5 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका; पुलिस के हाथ खाली

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्री बाल-बाल बचे,7 दिन में दूसरी घटना

By AMRIT RAJ
बिहार

700 मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ लॉन्च, तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन शिक्षा का लाभ

By AMRIT RAJ
बिहारपटनाशिक्षा

खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?