• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से काम शुरू करेगी BRO, काम के दौरान गंगा में चलेंगे नाव-क्रूज

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से काम शुरू करेगी BRO, काम के दौरान गंगा में चलेंगे नाव-क्रूज

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/26 at 11:36 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज की डी-लॉन्चिंग का कार्य 1 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है।

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कार्य की तैयारी तेज हो गई है। सेतु पर वर्तमान में स्थापित बेली ब्रिज की डी-लॉन्चिंग का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होगा।

Contents
नौका-क्रूज के लिए गठित हुई जांच समितिदोनों छोरों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

इस कार्य को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम अंजाम देगी। इसके लिए करीब 80 सदस्यों वाली टीम भागलपुर पहुंच गई।

कार्य के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता ने जिला पदाधिकारी को भेजे पत्र में बताया है कि बेली ब्रिज की डी-लॉन्चिंग के बाद विक्रमशिला सेतु का स्थायी पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कार्य कराया जाना है।

कार्य को सुरक्षित और निर्बाध तरीके से पूरा कराने के लिए चिकित्सक, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय, आवास, सुरक्षा व्यवस्था और एसडीआरएफ की स्पीड बोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

नौका-क्रूज के लिए गठित हुई जांच समिति

विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य के दौरान सड़क मार्ग प्रभावित रहने की स्थिति में यात्रियों के लिए गंगा के जलमार्ग का इस्तेमाल किया जाना है। इसके लिए कई संवेदकों ने नौका और क्रूज के संचालन को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन दिया है।

इनमें जिरिया प्राइवेट लिमिटेड, पंकज कुमार सिंह, जुमान कुमार, हिमांशु फ्यूल सेंटर, गौरी नारायण जन उत्थान प्राइवेट लिमिटेड और मिथिलेश कुमार सिंह शामिल हैं।

आवेदनों में बताई गई नौका-क्रूज की क्षमता और संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है।

अपर जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। समिति में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय प्रभारी आरके सिंह सोलंकी, मोटर यान निरीक्षक राजू कुमार और मोटर यान निरीक्षक राजीव रंजन शामिल हैं।

समिति को तीन दिनों के अंदर जांच कर स्पष्ट मंतव्य के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि बेली ब्रिज की डी-लान्चिंग और इसके बाद होने वाला स्थायी पुनर्स्थापन कार्य सुरक्षित तरीके से शुरू कराया जा सके।

दोनों छोरों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सेतु के दोनों छोरों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

भागलपुर और नवगछिया अनुमंडल प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। डी-लॉन्चिंग के दौरान किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम पहले से किए जाएंगे। बीआरओ अधिकारियों के लिए सर्किट हाउस में चार कमरों की व्यवस्था की जाएगी।

कर्मचारियों के आवासन के लिए शेल्टर हाउस उपलब्ध कराया जाएगा। 30 सितंबर से कार्य समाप्ति तक दो पानी के टैंकर की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग करेगा।

अस्थायी अथवा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाएगी। सिविल सर्जन को एक चिकित्सक और एंबुलेंस की तैनाती का निर्देश दिया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन शाखा को एक एसडीआरएफ स्पीड बोट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भागलपुर में 26 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज! डीप डिप्रेशन कमजोर, 30 सितंबर तक विदा होगा मानसून
Next Article कांग्रेस अनुशासन समिति के सामने पेश हुए झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बोले- जनता के मुद्दे उठाने पर क्यों मांगूं माफी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
September 26, 2026
सूड़ी नदी में डूबे 40 वर्षीय मेघराय हेंब्रम, NDRF ने शुरू की तलाश
September 26, 2026
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की खौफनाक तस्वीर : ब्रिज की दीवार तोड़ हवा में झूल गया हाइवा; वजन थोड़ा भी आगे झुकता तो
September 26, 2026
झारखंड के डॉक्टरों की कल रांची में बड़ी बैठक: सुरक्षा, एसीपी और नियमित नियुक्ति पर बनेगा एक्शन प्लान
September 26, 2026

You Might Also Like

बिहारभागलपुर

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की खौफनाक तस्वीर : ब्रिज की दीवार तोड़ हवा में झूल गया हाइवा; वजन थोड़ा भी आगे झुकता तो

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

भागलपुर में लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन का काम अटका, ₹30 लाख बिजली चार्ज और वन विभाग की NOC ने बढ़ाई भारी मुश्किल

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुरमौसम

ब‍िहार मौसम : भागलपुर में 60.5 MM बारिश से 29.2°C पर लुढ़का पारा; कमजोर पड़ा मौसमी डिप्रेशन, राहत भरी खबर बहुत जल्‍द

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

भागलपुर में 26 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज! डीप डिप्रेशन कमजोर, 30 सितंबर तक विदा होगा मानसून

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?