बरहरवा। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह संथाल परगना दौरे के क्रम में बरहरवा पहुंचीं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के मुद्दों पर चर्चा हुई।
सीमा सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ संगठन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव, जिला प्रभारी अमृत पांडेय, रमिता तिवारी, कमल कृष्ण भगत, रवींद्र भगत, अमित भारती, गरिमा, श्वेता, रिमझिम, उषा भारती, पूनम देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



