• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > अनंत सिंह की बेटी की शादी, दौड़ेगा ‘रांची एक्सप्रेस’

अनंत सिंह की बेटी की शादी, दौड़ेगा ‘रांची एक्सप्रेस’

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/17 at 12:38 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में 12 बीघे में ताजमहल जैसा पंडाल, 4 लाख लोगों का खाना और शाही घुड़दौड़ का आयोजन होगा. इस शाही घुड़दौड़ में झारखंड का ‘रांची एक्सप्रेस’ भी दौड़ेगा.

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी काफी चर्चा में है. 25 नवंबर को विवाह है, लेकिन अभी से ही वह पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही है. इसका कारण है और वह यह है कि यह शादी शाही है. इसके लिए 12 बीघे में ताजमहल जैसा पंडाल बनाया जा रहा है. पांच हेलीपैड और करीब 150 प्रकार के पकवान बनाए जा रहे हैं. इस शादी में चार लाख लोगों के खाने की व्यवस्था है. लेकिन, इसमें खास है घुड़दौड़. बेटी की शादी के मौके पर अनंत सिंह ने अपने पैतृक गांव लदमा में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है. इसमें देश भर के अच्छे नस्ल के घोड़ों को शामिल जाएगा. इसके लिए उसके मालिकों को न्योता भेजा गया है. अनंत सिंह की फेहरिस्त में झारखंड की राजधानी रांची का भी एक घोड़ा है और उन्होंने उस घोड़े के मालिक को भी घुड़दौड़ में शामिल होने के लिए न्योता दिया है. मालिक ने इस घोड़े का नाम ‘रांची एक्सप्रेस’ रखा है.

15 दिन पहले कच्छ से लाया गया है ‘रांची एक्सप्रेस’

रांची एक्सप्रेस सिंधी नस्ल का घोड़ा है और 15 दिन पहले ही इसे गुजरात के कच्छ से मंगाया गया है. घुड़दौड़ में रांची एक्सप्रेस को चौताला चाल में दौड़ लगानी है. इसकी 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार तय की गई है. घोड़े के मालिक कांके निवासी मो. माहताब अंसानी ने बताया कि चौताला चाल में दौड़ लगाने के दौरान कोई घोड़ा तीन बार से अधिक अपनी चाल बदलता है, तो वह रेस बाहर हो जाएगा.

अनंत सिंह के पास से तीन पहले आया न्योता

अनंत सिंह की घुड़दौड़ में रांची एक्सप्रेस की सवारी शेखावत अली करेंगे. उन्होंने बताया कि घुड़दौड़ में शामिल होने के लिए उनके पास तीन पहले न्योता आया है. वे उसी समय से तैयारी में जुट गए. उन्होंने यह भी बताया कि चौताला चाल के लिए सिंधी नस्ल के घोड़े के सामने कोई दूसरी नस्ल का घोड़ा कहीं नहीं टिकता. रांची एक्सप्रेस से उन्हें काफी उम्मीदें हैं.

फर्स्ट आने वाले को मिलेगी थार

शेखावत अली ने बताया कि न्योता आने के बाद से ही रांची एक्सप्रेस का अभ्यास कराया जा रहा है. कम वक्त में ट्रेंड करना चुनौती है. उन्होंने यह भी बताया कि रेस के विजेता घोड़ों के लिए आकर्षक ईनाम रखे गए हैं. रेस में फर्स्ट आने वाले को ईनाम के तौर पर ‘थार’ दी जाएगी. सेकंड लाने वाले को बाइक और थर्ड आने वाले को स्कूटी दी जाएगी.

घोड़ों के लिए तैयार हो रहा अस्तबल

घुड़दौड़ में शामिल होने वाले घोड़ों के लिए लदमा में अस्तबल तैयार कराया जा रहा है. रेसकोर्स अनंत सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है. उम्मीद यह की जा रही है कि इस घुड़दौड़ में देश के विभिन्न हिस्सों के घोड़े शामिल किए जाएंगे.

Contents
15 दिन पहले कच्छ से लाया गया है ‘रांची एक्सप्रेस’अनंत सिंह के पास से तीन पहले आया न्योताफर्स्ट आने वाले को मिलेगी थारघोड़ों के लिए तैयार हो रहा अस्तबल

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article उधवा में युवक की मौत से इलाके में शोक, घर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।
Next Article विधायक भूषण बाड़ा मामले में JMM ने कहा – दोषी कोई भी हो, होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड के 24 जिलों में धान खरीद के लिए नियुक्त होंगे मंडी मजदूर ठेकेदार, 30.57 करोड़ का टेंडर जारी|
November 17, 2026
GEL चर्च की आमसभा में हंगामा, संविधान संशोधन पर नहीं बनी सहमति; अगले साल तक टला मामला|
November 17, 2026
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का फिर आंदोलन का ऐलान, पांचों प्रमंडलों में होगी छात्र महापंचायत|
November 17, 2026
पूर्व सैनिक कलिंदर राम का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई|
November 17, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

झारखंड के 24 जिलों में धान खरीद के लिए नियुक्त होंगे मंडी मजदूर ठेकेदार, 30.57 करोड़ का टेंडर जारी|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

GEL चर्च की आमसभा में हंगामा, संविधान संशोधन पर नहीं बनी सहमति; अगले साल तक टला मामला|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का फिर आंदोलन का ऐलान, पांचों प्रमंडलों में होगी छात्र महापंचायत|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

पूर्व सैनिक कलिंदर राम का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?