साहिबगंज के मसकलिया रोड पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल; शरीर के कई हिस्सों में आई चोटें।
साहिबगंज. तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलिया रोड में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में सुकसेना निवासी अमर कुमार शाह के पुत्र आकाश कुमार शाह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. मोहन मुर्मू ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया.
बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, आकाश कुमार शाह बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं.
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल आकाश को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है.



