Bokaro Football Player Death: अरमो पंचायत में फुटबॉल खेलते समय 32 वर्षीय खिलाड़ी कजरू मुर्मू की मैदान पर गिरकर मौत हो गई। उनकी अचानक मौत से खम्हरा बस्ती में मातम पसर गया है। फुटबॉल खेलते-खेलते मैदान में गिरा खिलाड़ी, 32 वर्षीय कजरू मुर्मू की मौतबोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की अरमो पंचायत अंतर्गत नई बस्ती स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार की देर शाम एक दुखद घटना हो गई। फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में खेलते-खेलते 32 वर्षीय खिलाड़ी कजरू मुर्मू अचानक गिरकर बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वह गोमिया प्रखंड के खम्हरा बस्ती का रहने वाला था। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।नई बस्ती स्थित मैदान में स्थानीय बजरंग क्लब की ओर से पांच दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में गोमिया, बोकारो थर्मल और पेटरवार समेत दूर-दराज की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार की देर शाम कजरू मुर्मू भी अपनी टीम की ओर से मैच खेल रहा था। मैच देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच काफी रोमांचक चल रहा था। इसी दौरान कजरू अचानक मैदान में गिर पड़ा और बेहोश हो गया। साथी खिलाड़ियों को पहले लगा कि चोट लगने या थकान के कारण वह गिरा है। लेकिन काफी देर तक उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो मैदान में अफरातफरी मच गई।इसके बाद साथी खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य उसे उठाकर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे। हालांकि, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
जिस मैदान पर गूंज रही थीं तालियां, वहीं थम गई कजरू मुर्मू की सांसें; बोकारो में फुटबॉल खेलते-खेलते मौत
Leave a comment



