• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > पटना > जमुई छेड़छाड़ कांड राउंडअप: 19 सितंबर से लेकर एनकाउंटर और CM से मुलाकात तक, अब तक क्या हुआ

जमुई छेड़छाड़ कांड राउंडअप: 19 सितंबर से लेकर एनकाउंटर और CM से मुलाकात तक, अब तक क्या हुआ

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/25 at 10:09 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Jamui Student Harassment Case: जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़-मारपीट की घटना ने देश को झकझोर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में दबोचा और 23 साल से फरार हत्यारोपी पिता को भी गिरफ्तार किया।

 पटना। बिहार के जमुई जिले(Jamui News) में नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ हुई छेड़छाड़-मारपीट(Jamui Molestation Case) की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ।

Contents
19 सितंबर 2026: नाबालिगों के साथ अभद्र व्यवहार21 सितंबर 2026: वीडियो वायरल और FIR दर्ज22 सितंबर 2026: पुलिस मुठभेड़ और मुख्य आरोपी घायल23 सितंबर 2026: 23 साल से फरार हत्यारोपी पिता गिरफ्तार24 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री से मुलाकात व परिवार को सुरक्षाबिहार के 2 और जिलों के वीडियो हुए वायरल

बिहार पुलिस ने इस मामले में ना सिर्फ मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा, बल्कि 23 साल से फरार चल रहे एक पुराने अपराधी को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया। 

जमुई की घटना के बाद समस्तीपुर और बांका से भी ऐसे छेड़छाड़ के मामले सामने आए और उनके वीडियो भी वायरल हुए। बहरहाल, आइए आपको बताते हैं कि जमुई के मामले में अब तक क्या कुछ हुआ है।

19 सितंबर 2026: नाबालिगों के साथ अभद्र व्यवहार

जमुई जिले में मड़वा पहाड़ पर घूमने गए एक नाबालिग छात्र और छात्रा को कुछ मनचले युवकों ने रास्ते में जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

21 सितंबर 2026: वीडियो वायरल और FIR दर्ज

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस, पॉक्सो और आईटी (IT) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

22 सितंबर 2026: पुलिस मुठभेड़ और मुख्य आरोपी घायल

गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी हरेराम यादव भी घायल हो गया। 

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जमुई अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा तीन आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

23 सितंबर 2026: 23 साल से फरार हत्यारोपी पिता गिरफ्तार

मुख्य आरोपी नंदन यादव के घर दबिश के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी का पिता गनौरी यादव साल 2003 के प्रतापपुर दोहरे हत्याकांड मामले में 23 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

24 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री से मुलाकात व परिवार को सुरक्षा

पीड़िता के परिजनों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की, जहां उन्हें पूरी सुरक्षा, मदद और छात्रा की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी का आश्वासन मिला। पीड़िता की मां ने 48 घंटे के भीतर हुए एनकाउंटर और पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताई।

बिहार के 2 और जिलों के वीडियो हुए वायरल

बिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर और बांका जिले में घटी इसी तरह की घटना के वीडियो वायरल हुए। हालांकि, बांका की घटना 3 जून 2026 की बताई जा रही है।

इन मामलों में भी पुलिस ने एक्शन लिया है। बांका में 3 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़िता से रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे।

इधर, समस्तीपुर में ऐसी घटना के 2 वीडियो वायरल हुए थे। इनमें से पहले वीडियो के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे वीडियो के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article BTSC Recruitment 2026: बिहार टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
Next Article 100 से ज्यादा की रफ्तार और सिर धड़ से हो गए अलग, जमशेदपुर हादसे का खौफनाक मंजर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

26 सितंबर 1995 की वो काली रात, जब गजलीटांड खदान में समा गए थे 64 खनिक; आज भी अधूरे हैं जांच के वादे
September 25, 2026
26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी
September 25, 2026
झारखंड में बिजली संकट की आहट: बारिश से खदानों में भरा पानी, तेनुघाट संयंत्र में सिर्फ 4 दिन का बचा कोयला
September 25, 2026
रांची रिम्स से भागा बंदी, लेकिन अस्पताल की ‘चहारदीवारी’ नहीं कर पाया पार; परिसर में ही पकड़ा गया
September 25, 2026

You Might Also Like

बिहार

कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट

By AMRIT RAJ

गया: मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरों का अकाल, एक ही कमरे में बैठ रहे कई क्लास के बच्चे

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 हत्यारे कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार, बैड टच के आरोपित नंदन यादव के पिता हैं गनौरी

By AMRIT RAJ

गया जी जाने से पहले गांव में निकाली जाती है फेरी, भोजपुर में पूर्वजों के कर्ज से जुड़ी है यह अनोखी परंपरा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?