• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > देवघर > एक फोन और खाते से पैसा गायब: फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार

एक फोन और खाते से पैसा गायब: फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/24 at 12:45 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

देवघर में फ्लिपकार्ट, अमेज़न के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह लोग फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को शिकार बनाते थे

देवघर : देवघर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने पांच संदिग्ध साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी फ्लिपकार्ट और अमेजन के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे. इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी और गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाने का आरोप है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किये हैं.

Contents
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारीपीएम किसान और लोन के नाम पर भी ठगी का आरोपपांच मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामदप्रमोद कुमार दास पहले से आरोप पत्रितपथरड्डा पुलिस के साथ साइबर थाना की टीम ने की कार्रवाई

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

एसपी देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार 23 सितंबर को साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई की. साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, आरोपी फ्लिपकार्ट और अमेजन के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करते थे. वहीं एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी तथा गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाने की सूचना मिली थी.

पीएम किसान और लोन के नाम पर भी ठगी का आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया.

पांच मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना क्षेत्र के पिण्डारी गांव निवासी तौहिद अंसारी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी दिनेश महरा, प्रमोद कुमार दास, सुमन कुमार दास तथा पाथरौल थाना क्षेत्र के बड़ा संघरा गांव निवासी अघनु दास शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किये हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. पुलिस ने उपकरणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

प्रमोद कुमार दास पहले से आरोप पत्रित

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार दास देवघर साइबर थाना कांड संख्या 42/21 में पहले से आरोप पत्रित है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है.

पथरड्डा पुलिस के साथ साइबर थाना की टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी दल में साइबर थाना के एसआई विशेश्वर कुमार के साथ पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल थी. पुलिस बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच कर रही है. जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी खबर;UDISE+ में प्रोफाइल नहीं तो बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी
Next Article 25 सितंबर को ही आएगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, रविवार को भी खुलेंगे बैंक..पढ़ें हड़ताल से पहले लिए गए ये फैसले
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25 सितंबर को ही आएगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, रविवार को भी खुलेंगे बैंक..पढ़ें हड़ताल से पहले लिए गए ये फैसले
September 24, 2026
बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी खबर;UDISE+ में प्रोफाइल नहीं तो बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी
September 24, 2026
Jharkhand में रूबेला का एक भी पॉजिटिव केस नहीं, RIMS में 875 सैंपल की जांच
September 24, 2026
गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल
September 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडदेवघर

बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी खबर;UDISE+ में प्रोफाइल नहीं तो बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी

By Priyanka Kumari
झारखंडदेवघर

देवघर में करोड़ों के पुल का गार्डवाल उद्घाटन से पहले धंसी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

By Priyanka Kumari
झारखंडदेवघर

रेलवे के नक्शे पर चमकेगा संथाल: 4 नए बाईपास की सौगात, बिना रुके फर्राटे भरेंगी ट्रेनें

By Priyanka Kumari
झारखंडदेवघर

देवघर नगर निगम में अब बिना ID कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री, नया आदेश जारी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?