• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > सासाराम में अब नाली-सड़क से आगे विकास की तैयारी, गोला बाजार में बनेगा मल्टी कॉम्पलेक्स; पार्क भी होगा विकसित

सासाराम में अब नाली-सड़क से आगे विकास की तैयारी, गोला बाजार में बनेगा मल्टी कॉम्पलेक्स; पार्क भी होगा विकसित

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/23 at 10:03 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

सासाराम में अब नाली-सड़क के बजाय अर्बन चैलेंज फंड से राजस्व बढ़ाने वाली परियोजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। गोला बाजार में मल्टी-कॉम्प्लेक्स और नए बस स्टैंड के पास आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा।

सासाराम (रोहतास)। अब तक नगर निगम में अधिकांश बजट नाली-सड़क और गली निर्माण जैसी बुनियादी कार्यों पर खर्च होता रहा है।

Contents
महानगरों की तर्ज पर होगा निर्माण राजस्व बढ़ाने पर नगर निगम का होगा फोकस

लेकिन अब अर्बन चैलेंज फंड(UCF) से ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो नगर निगम के दीर्घकालिक राजस्व का स्त्रोत बन सकें और शहर के आर्थिक क्षमता को मजूबत करें।

ऐसी योजनाओं से नगर निगम का आय बढ़ने के साथ-साथ शहर के लोगों को रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस मिशन के तहत शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ ऐसे प्रोजेक्ट तैयार होंगे। 

महानगरों की तर्ज पर होगा निर्माण 

जिससे निकाय को लंबे समय तक राजस्व मिलें। इसके तहत महानगरों के तर्ज पर बड़े मल्टीप्लेक्स, व्यवसायिक काम्पलेक्स, पार्क और अन्य आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

यूसीएफ मिशन के तहत परियोजनाओं के लिए 25 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार,25 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी,जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि नगर निकाय ऋण, बांड और अन्य वित्तीय साधनों के माध्यम से स्वंय जुटाने होंगे।

गोला बाजार में बनेगा मल्टी काम्पलेक्स और नए बस स्टैंड के पास विकसित होगा पार्क: शहर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र में शामिल गोला बाजार को आधुनिक रूप देने की दिशा में पहल शुरु की गई है।

यहां पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप) मोड में एक बड़ा मल्टी काॅम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर निगम की ओर से यह प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मल्टी काॅम्पलेक्स में आधुनिक दुकानें, शापिंग स्पेस, मनोरंजन की सुविधा समेत पार्किंग की व्यवस्था होगी।

इसके अलावा अन्य स्थानों पर और खाली पड़े जमीनों पर कई अन्य मल्टीप्लेक्स बनाए जाएंगे। नए बस स्टैंड के समीप एक आकर्षक पार्क और आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा।

इस पार्क में बच्चों को खेलने की व्यवस्था, ओपन जिम, बैठने की आधुनिक सुविधा, आकर्षक लाइटिंग और सौंर्दंयीकरण के कई कार्य किए जाने का प्रस्ताव है।

राजस्व बढ़ाने पर नगर निगम का होगा फोकस

अर्बन चैलेंज फंड योजना (यूसीएफ) के तहत नगर निगम का सबसे अधिक फोकस राजस्व बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट पर है।अब नगर निगम सिर्फ मूलभूत सुविधाओं तक सीमित नही रहेगा, बल्कि ऐसी परियोजनाओं को विकसित करने की तैयारी में है, जिससे निगम की आय में लगातार वृद्धि हो सके।

अर्बन चैलेंज फंड के तहत शहर में बड़े-बड़े मल्टीप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। पार्क के अलावे अन्य आधुनिक सुविधाएं मुहैया होगी।

गोला बाजार में मल्टीप्लेक्स बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। राजस्व बढ़ाने वाली योजनाओं के साथ-साथ शहर की खूबसूरती बढ़ सकें इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article स्कूलों में 75% अटेंडेंस नहीं तो योजनाओं से छुट्टी, बिहार सरकार का सख्त निर्देश
Next Article भागलपुर के 21 मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी; डीडीसी पढ़ाएंगे इतिहास, डीएसओ सिखाएंगे Politics
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UP BJP में झारखंड के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा बने सह प्रभारी
September 23, 2026
RIMS की VIP स्वास्थ्य जांच योजना चार माह बाद भी अधर में, कम खर्च में होनी थी फुल बॉडी जांच
September 23, 2026
6 हजार में बुक किया 1BHK फ्लैट…अंदर का नजारा देख उड़े पिता के होश, रांची में धड़ल्ले से चल रहा शॉर्ट स्टे का खेल
September 23, 2026
उत्तर प्रदेश में झारखंड के दो नेताओं को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, अनंत ओझा और डॉ. प्रदीप वर्मा बने सह-प्रभारी
September 23, 2026

You Might Also Like

बिहार

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार भिड़े, चाबी से सिर पर किया वार

By AMRIT RAJ
बिहारमौसम

Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी

By AMRIT RAJ
भागलपुरबिहार

भागलपुर के 21 मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी; डीडीसी पढ़ाएंगे इतिहास, डीएसओ सिखाएंगे Politics

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

स्कूलों में 75% अटेंडेंस नहीं तो योजनाओं से छुट्टी, बिहार सरकार का सख्त निर्देश

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?