• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > विक्रमशिला सेतु बंद होने पर भागलपुर में 4 घाटों से चलेगी विशेष फेरी सेवा, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मुफ्त सफर

विक्रमशिला सेतु बंद होने पर भागलपुर में 4 घाटों से चलेगी विशेष फेरी सेवा, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मुफ्त सफर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/22 at 9:11 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

विक्रमशिला सेतु पर यातायात बंद होने की स्थिति में भागलपुर में चार घाटों से फेरी सेवा शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिसमें 12 क्रूज और निशुल्क यात्रा की तैयारी शामिल है।

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के दौरान यातायात बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में चार घाटों से फेरी सेवा शुरू की जाएगी।

Contents
घाटों पर नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप और बैरिकेडिंगक्षमता के अनुसार ही सवार होंगे यात्रीछोटे क्रूज की क्षमता 100 से 200 और बड़े क्रूज की 1000 से 1500 यात्रियों की होगीयात्रियों को निशुल्क यात्रा कराने की तैयारी

इसे लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सोमवार को बरारी पुल घाट, बियाडा फेरी घाट, सबौर के रजंदीपुर घाट और जाह्नवी चौक घाट का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

घाटों पर नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप और बैरिकेडिंग

घाटों पर संभावित भीड़ को देखते हुए नियंत्रण कक्ष, अस्थायी थाना कक्ष, मेडिकल कैंप और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

घाटों और पहुंच पथों पर पर्याप्त रोशनी, साइनेज, साफ-सफाई और महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी। एप्रोच पथों की मरम्मत भी कराई जाएगी। घाट के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने और दुकानों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

क्षमता के अनुसार ही सवार होंगे यात्री

नाव या क्रूज पर उसकी निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को सवार कराया जाएगा। संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। टिकट या कूपन वितरण के लिए काउंटर बनाए जाएंगे।

विधि-व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति होगी। क्रूज पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। फेरी सेवा शुरू होने पर प्रतिदिन सुबह छह से शाम छह बजे तक परिचालन होगा।

शाम पांच बजे से वापसी शुरू कर दी जाएगी, ताकि छह बजे तक सेवा पूरी तरह बंद हो सके। किसी नाव के फंसने पर तत्काल सहायता के लिए एसडीआरएफ दल तैनात रहेगा। फेरी सेवा की जानकारी बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

छोटे क्रूज की क्षमता 100 से 200 और बड़े क्रूज की 1000 से 1500 यात्रियों की होगी

जिला प्रशासन 12 क्रूज चलाने की तैयारी कर रहा है। इनमें छह छोटे और छह बड़े क्रूज होंगे। छोटे क्रूज की क्षमता 100 से 200 और बड़े क्रूज की 1000 से 1500 यात्रियों की होगी। बाबूपुर से बड़े क्रूज चलाने की तैयारी है। इन पर मालवाहक गाड़ियां भी लोड की जा सकेंगी।

यात्रियों को निशुल्क यात्रा कराने की तैयारी

यात्रियों को निशुल्क यात्रा कराने की तैयारी है, जबकि साइकिल और मोटरसाइकिल को भी निशुल्क ले जाने पर विचार किया जा रहा है। क्रूज परिचालन वाले घाटों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।

उपविकास आयुक्त सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर तैयारियों की दैनिक समीक्षा करेंगे और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड को मिलेट्स की खेती और चेक डैम के लिए मिलेंगे ₹20 करोड़, पलामू-संताल परगना के किसानों को फायदा
Next Article बंगाल में करम महोत्सव, झारखंड के कुड़मी समाज में खदबदाहट; एसटी दर्जे की मांग फिर तेज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमुई की घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी या पीछा हो तो क्या करें? महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स
September 22, 2026
मंडरो में कर्मा-धर्मा की धूम, भाई की दीर्घायु के लिए बहनों ने रखा व्रत
September 22, 2026
अंडरग्राउंड बाईपास के साथ सर्विस रोड की मांग, सांसद से मिले 30 गांवों के ग्रामीण
September 22, 2026
पांच माह से नहीं मिला ढुलाई का भाड़ा, साहिबगंज के ट्रक मालिकों ने लगायी गुहार
September 22, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

जमुई की घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी या पीछा हो तो क्या करें? महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

By AMRIT RAJ
बिहार

दीपावली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, उधना से समस्तीपुर-रोसड़ा होते हुए हसनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

By AMRIT RAJ
बिहार

पंचायत चुनाव से पहले रामनगर में बदलेगा समीकरण, 18 की जगह 25 से 27 पंचायतों का प्रस्ताव

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी के बाबूबरही में पीएम आवास योजना की सूची तैयार, 27 और 28 को ग्राम सभा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?