• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > जमुई की घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी या पीछा हो तो क्या करें? महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

जमुई की घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी या पीछा हो तो क्या करें? महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/22 at 11:39 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार के जमुई में सामने आई छेड़छाड़ की घटना ने एक बार फिर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पटना/जमुई। बिहार के जमुई में सामने आई हालिया घटना ने एक बार फिर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contents
वीडियो वायरल हो तो सबसे पहले क्या करें?पीड़िता की पहचान उजागर न करेंआपात स्थिति में 112 पर करें कॉलजरूरी हेल्पलाइन नंबर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नाबालिग छात्र-छात्रा स्कूटर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ युवकों की भीड़ उन्हें घेरकर खड़ी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब छेड़खानी या महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई हो। देश के अलग-अलग हिस्सों से समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

इन घटनाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर से पढ़ाई, नौकरी या किसी जरूरी काम के लिए निकलने वाली महिलाएं और छात्राएं खुद को असहज या असुरक्षित स्थिति में पाए जाने पर क्या करें?

अगर आप भी रोजाना घर से बाहर निकलती हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां आपको ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षित रहने और समय रहते मदद हासिल करने में मदद कर सकती हैं।

किसी अनजान जगह पर भीड़ से घिर जाने, पीछा किए जाने, छेड़खानी या किसी अन्य तरह के खतरे की स्थिति में घबराने के बजाय इन बातों का ध्यान रखें।

बिहार पुल‍िस ने आमजन से की अपील

(ब‍िहार पुल‍िस ने आम लोगों से की अपील।)

बता दें कि जमुई की घटना के बाद बिहार पुलिस अब ऐसे अन्य लोगों, अकाउंट, पेज और वेबसाइट की पहचान कर रही है, जिन्होंने नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या प्रसारित की है।

बिहार पुलिस ने लोगों से ऐसे वीडियो को साझा या रीपोस्ट नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि संवेदनशील सामग्री को आगे प्रसारित करने के बजाय उसकी सूचना संबंधित एजेंसी को देनी चाहिए।

ऐसे में सवाल है कि यदि किसी नाबालिग से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए तो क्या करना चाहिए? ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

वीडियो वायरल हो तो सबसे पहले क्या करें?

किसी नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर उसे आगे शेयर, रीपोस्ट या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं करना चाहिए। इससे वीडियो का प्रसार और बढ़ सकता है।

यदि किसी अकाउंट से ऐसी सामग्री पोस्ट की गई है तो संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रिपोर्ट विकल्प से उसकी शिकायत की जा सकती है। जरूरत होने पर पुलिस या साइबर सेल को भी सूचना दें।

पीड़िता की पहचान उजागर न करें

नाबालिग का नाम, चेहरा, पता, स्कूल, परिवार, मोहल्ला या ऐसी कोई अन्य जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए, जिससे उसकी पहचान सामने आ सके।

POCSO की धारा 23 के तहत मीडिया में बच्चे की पहचान उजागर करने वाली जानकारी प्रकाशित करने पर रोक है। इसमें नाम, पता, फोटो, परिवार, स्कूल, पड़ोस या पहचान सामने लाने वाली अन्य जानकारी शामिल है।

आपात स्थिति में 112 पर करें कॉल

यदि किसी महिला या बच्चे को तत्काल खतरा है या घटना उसी समय हो रही है तो 112 पर पुलिस सहायता ली जा सकती है। बिहार पुलिस की वेबसाइट पर 112 को आपातकालीन हेल्पलाइन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

महिलाओं के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

जरूरी हेल्पलाइन नंबर

  • 112 – आपातकालीन पुलिस सहायता
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 1098 – चाइल्ड प्रोटेक्शन हेल्पलाइन
  • 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन (स्रोत:व‍िभागीय वेबसाइट)

यदि किसी नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है तो इसकी शिकायत साइबर अपराध तंत्र को की जा सकती है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मंडरो में कर्मा-धर्मा की धूम, भाई की दीर्घायु के लिए बहनों ने रखा व्रत
Next Article सावधान!कोटालपोखर-बंगाल सीमा सड़क पर पुलिया में हुआ बड़ा सिंकहोल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरकाकाना ओपी के नये प्रभारी रोशन बाड़ा ने संभाला पदभार, अपराध पर नकेल कसना प्राथमिकता
September 22, 2026
पंकज कुमार बने मांडू के नये अंचल पुलिस निरीक्षक, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था प्राथमिकता
September 22, 2026
रजरप्पा मंदिर विकास मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, अगली सुनवाई में पर्यटन सचिव होंगे पेश
September 22, 2026
ठोक के दिखा’ गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी
September 22, 2026

You Might Also Like

बिहारभागलपुर

ठोक के दिखा’ गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी

By AMRIT RAJ
बिहार

Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

By AMRIT RAJ
बिहार

JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?

By AMRIT RAJ
बिहार

भोजपुर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, पति ने मोबाइल को ठहराया जिम्मेदार; भाई बोला- अफेयर के चक्कर में

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?