• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > मुजफ्फपुर में उपेन्द्र की मौत का राज क्या? दूसरी पत्नी गिरफ्तार, अब रिपोर्ट पर टिकी नजर

मुजफ्फपुर में उपेन्द्र की मौत का राज क्या? दूसरी पत्नी गिरफ्तार, अब रिपोर्ट पर टिकी नजर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 12:17 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मुजफ्फरपुर में राजमिस्त्री उपेन्द्र पासवान की मौत के मामले में उसकी दूसरी पत्नी कामनी देवी को पुलिस ने मड़बन रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है।

 मुजफ्फरपुर। उपेन्द्र पासवान की मौत के बाद उसके घर से उसकी दूसरी पत्नी कामनी देवी अपने दो बच्चों के साथ फरार हो गई। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

Contents
मड़बन से हुई गिरफ्तारीतकनीकी सूचना से मिला सुरागआपसी विवाद में फांसी की बातरिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी वजह

मायके से निकलकर वह नया ठिकाना तलाश रही थी, इसी बीच पुलिस ने उसके मड़बन में होने का सुराग लगा लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने करजा थाना क्षेत्र के मड़बन रोड से कामनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

मड़बन से हुई गिरफ्तारी

अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया चाणक्यपुरी रोड नंबर छह स्थित शिवशंकर सिंह के मकान में उपेन्द्र पासवान की मौत हुई थी। मामले में मृतक की मां शकुंती देवी के आवेदन पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसमें उपेन्द्र की दूसरी पत्नी कामनी देवी को आरोपित बनाया गया था। गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर नगर-2 एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी सूचना से मिला सुराग

विशेष टीम में अहियापुर थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी एसआइ संदीप कुमार शामिल थे। पुलिस को मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कामनी देवी के मड़बन में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने मड़बन रोड पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कामनी का मायका सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा में है।

आपसी विवाद में फांसी की बात

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और गिरफ्तार आरोपित के बयान के आधार पर आपसी विवाद में फांसी लगाने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी वजह

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार कामनी देवी के आपराधिक इतिहास का भी पुलिस पता लगा रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आरा होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद और डायवर्ट, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेलवे का मेगा ब्लॉक
Next Article RPF स्थापना दिवस पर जवानों ने किया योग, बैरक परिसर में लगाए पौधे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा पुल निर्माण में देरी पर आजसू ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी
September 20, 2026
साहिबगंज में विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, कलाई में गंभीर चोट
September 20, 2026
वास्कोला में 1000 यूनिट गोदाम का उद्घाटन, विधायक ने किया शुभारंभ
September 20, 2026
बेतिया में कलवार समाज का महासम्मेलन, मंत्री ने बताया लोकतंत्र में हक पाने का मंत्र
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

बेतिया में कलवार समाज का महासम्मेलन, मंत्री ने बताया लोकतंत्र में हक पाने का मंत्र

By AMRIT RAJ
बिहार

ब‍िहार में भारत नेपाल सीमा पर 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने कस्टम विभाग को किया सुपुर्द

By AMRIT RAJ
बिहार

अमृतसर से भटक कर बिहार पहुंचे बुजुर्ग, 19 साल के बिहारी युवक ने AI से लगाया पता; खुद साथ आकर परिवार से मिलाया

By AMRIT RAJ
बिहार

सीतामढ़ी में जहां बच्चों को पढ़ाया जाता है, वहीं हुआ बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?