पलामू: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में देर रात छात्रों ने हंगामा किया है. छात्रों ने कॉलेज के मेस पर खराब खाना बनाने का आरोप लगाया है. गुरुवार की देर रात कॉलेज के छात्र एकजुट हुए थे. कॉलेज के सामने ही डालटनगंज पांकी रोड के पास छात्र जमा हुए थे और मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम
मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीएम संजय पांडेय, लेस्लीगंज के अंचल अधिकारी जागो महतो और फूड सेफ्टी की टीम देर रात मौके पर पहुंची. सदर एसडीएम ने छात्रों के साथ बातचीत किया और उनके समस्याओं को सुना. फूड सेफ्टी की टीम ने भोजन के कई सैंपल और सामग्री के कई सैंपल को जब्त किया है.
एसडीएम ने कही कार्रवाई की बात
सदर एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि छात्रों की मांग को सुना गया है और पुरे मामले में कार्रवाई किया जा रहा है. छात्रों ने खराब खाना की शिकायत किया है, फूड सैंपल को जब्त किया गया है. छात्रों द्वारा फूड सेफ्टी की टीम द्वारा सैंपल जब्त होने और पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हंगामा को शांत किया और वापस अपने हॉस्टल में लौटे छात्रों ने मेस संचालक पर कई गंभीर आरोप लागए हैं. छात्रों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण खाना उन्हें नहीं दिया जा रहा है और खाना में कई तरह की मिलावट है. छात्रों ने मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. जिस मेस पर आरोप लगा है, उसमें करीब 200 छात्रों का खाना बनता है.



