• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड में अब एक कॉल पर मिलेगा रक्त, मरीजों को चार घंटे में होगी आपूर्ति; चाईबासा HIV प्रकरण से सबक

झारखंड में अब एक कॉल पर मिलेगा रक्त, मरीजों को चार घंटे में होगी आपूर्ति; चाईबासा HIV प्रकरण से सबक

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 1:17 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड में मरीजों को अब रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि ‘एक कॉल पर रक्त’ सेवा तीन महीने में शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग और एमएस साइंस कंपनी के बीच एमओयू हुआ है, जिसके तहत चार घंटे के भीतर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।

झारखंड में अब मरीजों एवं घायलों को रक्त के लिए ब्लड बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें महज एक कॉल पर चार घंटे के भीतर खून उपलब्ध हो जाएगा, जिससे समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकेगी। राज्य में यह व्यवस्था अगले तीन महीने के भीतर शुरू हो जाएगी।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने रक्त के संग्रहण से लेकर उसे अस्पतालों तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी एमएस साइंस कंपनी को सौंपी है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की उपस्थिति में विभाग और कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

गौरतलब है कि झारखंड में अक्सर ब्लड बैंकों में रक्त की कमी और समय पर खून न मिलने की समस्या सामने आती रही है। कई बार मरीजों के स्वजनों को एक ब्लड बैंक से दूसरे ब्लड बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं और लंबी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।

Contents
रांची से कमांड सेंटर के जरिए होगा संचालननहीं दोहराई जाएगी चाईबासा जैसी घटना

अब इस नई व्यवस्था से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी और निजी अस्पतालों में रक्त की सुलभता सुनिश्चित करना और रक्त की कमी के कारण मरीजों को होने वाली परेशानियों को कम करना है।

रांची से कमांड सेंटर के जरिए होगा संचालन

मरीजों के कॉल करने पर चार घंटे के भीतर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था के संचालन के लिए रांची में एक कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा।

कंपनी ब्लड कलेक्शन, उसकी जांच, स्टोरेज (संग्रहण), रखरखाव और संबंधित अस्पताल तक सुरक्षित रूप से खून पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेगी। एमओयू के प्रावधानों के तहत रक्त संग्रह के लिए कंपनी खुद रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगी।

इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा, जबकि मानव संसाधन (मैनपावर) और अन्य सभी व्यवस्थाएं कंपनी खुद जुटाएगी। कंपनी को प्रति यूनिट ब्लड के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

नहीं दोहराई जाएगी चाईबासा जैसी घटना

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में पहली बार इस तरह की अनूठी व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिससे मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रक्त की जांच हर हाल में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही की जानी चाहिए।

चाईबासा की एक पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में मरीज को बिना जांच किया हुआ रक्त नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। सरकार मरीजों को सुरक्षित और समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वहीं, विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा एनसीसी, एनएसएस, पुलिस बल और निजी रक्तदान शिविरों के माध्यम से भी रक्त का संग्रह किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रक्तदान शिविरों में आने वाले रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी एजेंसी द्वारा ही की जाएगी।

एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि अगले 90 दिनों के दौरान रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article माओवादी किशन की मौत के बाद असीम मंडल को मिली थी बंगाल की कमान, दशकों तक संगठन में रहा सक्रिय  
Next Article रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के तार बिहार तक पहुंचे? ED ने 4 राज्यों में एक साथ की छापेमारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
September 17, 2026
ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
September 17, 2026
नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा
September 17, 2026
कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ
September 17, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

By AMRIT RAJ
झारखंड

नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?