• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > माओवादी किशन की मौत के बाद असीम मंडल को मिली थी बंगाल की कमान, दशकों तक संगठन में रहा सक्रिय  

माओवादी किशन की मौत के बाद असीम मंडल को मिली थी बंगाल की कमान, दशकों तक संगठन में रहा सक्रिय  

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 1:12 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य असीम मंडल, जिस पर 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था, ने कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 2011 में किशन जी की मौत के बाद उसे बंगाल में संगठन की जिम्मेदारी मिली थी।

माओवादियों का सेंट्रल कमेटी सदस्य सह 2.20 करोड़ रुपये के इनामी असीम मंडल का चेहरा व आचरण कुख्यात रहा है। कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण करने वाले असीम मंडल को वर्ष 2011 में माओवादी नेता किशन की मौत के बाद बंगाल में संगठन की जिम्मेदारी मिली थी।

बंगाल के ही पश्चिमी मेदिनीपुर जिले का रहने वाला असीम मंडल का माओवादी इतिहास भी दशकों पुराना है। वर्ष 1980 के दशक में वह कॉलेज में था। कॉलेज के दिनों में ही वह माओवादी गतिविधियों से जुड़ा, हथियार उठाया और माओवादियों के दस्ते में शामिल हो गया। इसके बाद वह माओवादी गतिविधियों में शामिल होता गया।

किशन की मौत के बाद बंगाल में जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पूरी तरह सक्रिय हो गया। अब सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुट गई। पूर्व में वह झारखंड में सक्रिय रहे सभी पोलित ब्यूरो सदस्य व सेंट्रल कमेटी सदस्यों के साथ मिलकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की गतिविधियों में शामिल रहा। बड़े पैमाने पर लेवी उस तक पहुंच रही थी। 

झारखंड के सबसे ‘खूंखार नक्सली’ का चैप्टर क्लोज

बता दें कि, झारखंड से माओवादियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए माओवादियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

उसके विरुद्ध ओडिशा सरकार ने भी 1.20 करोड़ रुपये का इनाम रखा था। यानी कुल मिलाकर उसपर 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फुलचुक का रहने वाला था।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हजारीबाग में खास महाल जमीन पर प्रशासन सख्त, 25 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का निर्देश
Next Article झारखंड में अब एक कॉल पर मिलेगा रक्त, मरीजों को चार घंटे में होगी आपूर्ति; चाईबासा HIV प्रकरण से सबक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरहेट की जियाना परवीन ने डांस चैंपियनशिप में मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान|
November 3, 2026
पत्थर लदे वाहनों पर कार्रवाई या कुछ और? भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र|
November 3, 2026
साहिबगंज के पहलवान सत्यम का हरियाणा में चयन,अब मिलेगा मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण|
November 3, 2026
बोरियो में आधी रात पुलिस का पहरा, 40 वाहन फंसे… लगा 1.30 लाख जुर्माना|
November 3, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बरहेट की जियाना परवीन ने डांस चैंपियनशिप में मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

पत्थर लदे वाहनों पर कार्रवाई या कुछ और? भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज के पहलवान सत्यम का हरियाणा में चयन,अब मिलेगा मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बोरियो में आधी रात पुलिस का पहरा, 40 वाहन फंसे… लगा 1.30 लाख जुर्माना|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?