• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से नाबालिग प्रेमिका को दिया धक्का, Instagram से हुआ था प्‍यार; जांच में जुटी पुल‍िस

पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से नाबालिग प्रेमिका को दिया धक्का, Instagram से हुआ था प्‍यार; जांच में जुटी पुल‍िस

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/17 at 11:28 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

पटना। दानापुर रेल मंडल के फुलवारी शरीफ स्टेशन के पास प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

Contents
वैशाली न‍िवासी प्रेमी के साथ कर रही थी सफर आरोप‍ित की पहचान में जुटी पुलिस 

वह वैशाली निवासी प्रेमी के साथ ट्रेन से आरा जा रही थी। पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन से सफर के दौरान नाबाल‍िग के ट्रेन के नीचे गि‍रने की घटना सामने आते ही सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही दानापुर आरपीएफ और पटना जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। घायल नाबालिग को गर्दनीबाग अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।

वैशाली न‍िवासी प्रेमी के साथ कर रही थी सफर 

उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हालांकि आरा निवासी नाबालिग घटना के कारण और प्रेमी द्वारा धक्का दिए जाने के संबंध में रेल पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।

जख्‍मी क‍िशोरी ने बताया क‍ि इंस्टाग्राम के जरिए युवक से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बातचीत के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई।

कुछ दिन पहले वह घर से निकली थी और तब से उसी युवक के साथ रह रही थी। बुधवार वह उसके साथ पटना-आरा पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थी।

आरोप‍ित की पहचान में जुटी पुलिस 

फुलवारी शरीफ स्टेशन से ट्रेन खुलने लगी तो युवक किसी बात पर नाराज हो गया और धक्का दे दिया। संयोग से नीचे गि‍रने के बाद भी लड़की को गंभीर चोटें नहीं आईं।

पटना जंक्शन रेल थाना इंस्पेक्टर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की पहचान और उसके ठिकाने का पता किया जा रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नालंदा में वकील के पुत्र की हत्‍या! प्रेमिका के घर गया था 25 वर्षीय युवक, चार दिन बाद नहर में मिला शव
Next Article पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों को राहत, सेंट्रल लाइब्रेरी अब रात 10 बजे तक खुलेगी; पहले 8 बजे तक था समय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
September 17, 2026
ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
September 17, 2026
नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा
September 17, 2026
कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ
September 17, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

पटना में बाढ़ का पानी घटने के बाद प्रशासन अलर्ट, फसल क्षति और खराब हुई सड़कों का आकलन शुरू

By Priyanka Kumari
बिहारपटना

विश्वकर्मा पूजा पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का महासंयोग, पंडित जी ने बताया औजारों की पूजा का शुभ मुहूर्त

By Priyanka Kumari
बिहारस्वास्थ्य

बिहार में डिजिटल हेल्थ क्रांति, OPD में 100% डिजिटल रजिस्ट्रेशन का आदेश; ‘भाव्या’ पोर्टल से जुड़ेंगे मरीज

By Priyanka Kumari
पटनाबिहार

बिहटा एयरपोर्ट से उड़ान की राह होगी आसान, अनधिकृत निर्माण से नालियों के अतिक्रमण तक जल्द दूर होंगी बाधाएं

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?