• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > डिगवाडीह में मेला को लेकर बड़ा झमेला, धनबाद के डीसी-नगर आयुक्त समेत 12 के खिलाफ कोर्ट में शिकायतवाद

डिगवाडीह में मेला को लेकर बड़ा झमेला, धनबाद के डीसी-नगर आयुक्त समेत 12 के खिलाफ कोर्ट में शिकायतवाद

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 2:07 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Dhanbad News: एक मेला संचालक ने धनबाद के उपायुक्त, नगर आयुक्त, एसडीओ समेत ग्यारह लोगों पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए शिकायतवाद दायर किया है।

धनबाद। गणेश पूजा डिगवाडीह में न्यू झारखंड डिज्नीलैंड के नाम से मेला संचालित करने वाले लोयाबाद निवासी पवन कुमार प्रजापति ने सोमवार को अदालत में उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन, नगर आयुक्त धनबाद आशीष गंगवार, एसडीओ धनबाद लोकेश बरंगे, अंचल अधिकारी झरिया मनोज कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, मोहन यादव, दिनेश यादव, गणेश यादव, मनोज कुमार ठाकुर, उत्सव राम एवं अवध बिहारी राम के विरुद्ध शिकायतवाद दायर किया है।

Contents
धनबाद की अदालत में मंगलवार को होगी सुनवाईमामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा जोड़ापोखर थानेदार के खिलाफ गंभीर आरोप 

धनबाद की अदालत में मंगलवार को होगी सुनवाई

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता एमएन रवानी ने बताया कि धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर शिकायतवाद संख्या 8086/26 पर सुनवाई मंगलवार को होगी। अदालत में दायर शिकायतवाद में पवन ने आरोप लगाया है कि वह जोड़ापोखर गणेश पूजा में न्यू झारखंड डिज्नीलैंड के नाम से बीते दस वर्षों से मेला लगाता है।

मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा 

इस वर्ष मेला लगाने के लिए उसने डीसी धनबाद, एसडीओ धनबाद और नगर आयुक्त धनबाद से अनुमति मांगी, परंतु उनके द्वारा अनुमति नहीं दी गई। उसके आवेदन पर कोई आदेश नहीं किया गया, जिसके बाद उसने झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या 6005/26 दायर की।

इसमें उच्च न्यायालय ने आदेश देते हुए उपायुक्त धनबाद को यह निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के आवेदन पर वह तीन सप्ताह के अंदर कानून के मुताबिक आदेश पारित करें।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी न तो उपायुक्त, न नगर आयुक्त और न ही एसडीओ ने कोई आदेश पारित किया।

बल्कि इन लोगों की मिलीभगत से आरोपी मोहन यादव, दिनेश यादव, गणेश यादव, मनोज कुमार ठाकुर, उत्सव राम और अवध बिहारी राम ने उक्त मेला स्थल पर बांस-बल्ली लगाना शुरू कर दिया, जबकि सीओ झरिया के द्वारा उक्त स्थल पर किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाई गई थी।

इसकी शिकायत उन्होंने सीओ एवं एसडीओ से भी की, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। पवन ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन उपरोक्त अभियुक्तों की मिलीभगत से अवैध मेले का आयोजन करवा रहा है, जिससे लोक शांति भंग होने की पूरी संभावना है।

जोड़ापोखर थानेदार के खिलाफ गंभीर आरोप 

पवन ने यह भी आरोप लगाया है कि जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता उसे लगातार धमकी दे रहे हैं कि बिना सैरात के मेला नहीं लगाने देंगे। इसके बाद अन्य अभियुक्तों ने जिला प्रशासन की मिलीभगत से उक्त मेला लगाया, जिस कारण राज्य सरकार को 50 हजार रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की है, जिन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना की और राजस्व की क्षति पहुंचाई।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दुमका में NUPPL के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, कोयला खदान का काम ठप
Next Article जमशेदपुर में अधिवक्ता के घर से ग्रिल तोड़कर उड़ाए ₹16 लाख के गहने और कैश, CCTV में कैद हुए 5 संदिग्ध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमुई में एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही, ऑक्सीजन नहीं मिलने से छात्र की हुई मौत
September 14, 2026
फिल्मों वाला भोजपुरी डांस नहीं, बिहार की लोकपरंपरा है फगुआ नृत्य! जानिए इसका खास महत्व
September 14, 2026
वर्ल्ड क्लास शहर बनेगा गयाजी, मंत्री विजय सिन्हा ने किया 2 दिवसीय इंफ्रा बिल्ट एक्सपो का उद्घाटन
September 14, 2026
Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन
September 14, 2026

You Might Also Like

झारखंड

Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन

By AMRIT RAJ
झारखंड

दिनदहाड़े अपहरण : आदित्यपुर के आशियाना चौक से कार सवार युवक को जबरन ले गए हथियारबंद अपराधी

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

पुलिस के सामने वासेपुर में पिटा गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, भीड़ से उठी एनकाउंटर की आवाज

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

Dhanbad News: बेटे का प्रेम विवाह पिता को था नागवार, साजिश रच बहू की कराई हत्या; सिर कटी युवती के शव का राजफाश

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?