• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन

Archery World Cup: 16 साल बाद टूटा रिकॉर्ड; धीरज बने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में देश के पहले पुरुष चैंपियन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 2:28 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मैक्सिको के साल्टिलो में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा ने रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।

जमशेदपुर। मैक्सिको के साल्टिलो में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप फाइनल (ArcheryWorldCupFinal) के रिकर्व वर्ग में भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। 

Contents
रोमांचक शूट-ऑफ में दागा 10 का परफेक्ट निशाना 16 साल का सूखा खत्म, रचा नया इतिहास

वे इस प्रतिष्ठित सीजन-एंडिंग टूर्नामेंट में सोने का तमगा हासिल करने वाले भारत के पहले पुरुष तीरंदाज बन गए हैं।

भारतीय सेना के 25 वर्षीय तीरंदाज धीरज और जापान के नकानिशीजुन्या के बीच फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। 

रोमांचक शूट-ऑफ में दागा 10 का परफेक्ट निशाना 

पांच सेटों के उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ी 5-5 की बराबरी (28-28, 28-29, 29-28, 28-30, 28-27) पर थे।

इसके बाद निर्णायक शूट-ऑफ में धीरज ने सीधे 10 का परफेक्ट निशाना साधा, जबकि जापानी तीरंदाज 9 अंक ही हासिल कर सके। इसके साथ ही धीरज ने 6-5 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

16 साल का सूखा खत्म, रचा नया इतिहास

विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी धीरज ने अपने तीसरे प्रयास में सीधे स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। इस कामयाबी के साथ ही उन्होंने भारतीय पुरुष तीरंदाजी में 16 वर्षों के पदक के सूखे को समाप्त कर दिया। 

इससे पहले वर्ष 2010 में एडिनबर्ग में टाटा स्टील के जयंत तालुकदार ने कांस्य पदक जीता था, लेकिन कोई भी भारतीय पुरुष तीरंदाज अब तक स्वर्ण पदक तक नहीं पहुंच सका था।

भारत के लिए इस प्रतियोगिता में इससे पहले एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक 2007 में टाटा तीरंदाजी अकादमी की पूर्व प्रशिक्षु डोला बनर्जी ने जीता था। 

वहीं, टाटा अकादमी की पूर्व प्रशिक्षु दीपिका कुमारी इस टूर्नामेंट में अब तक कुल छह पदक (पांच रजत, एक कांस्य) अपने नाम कर चुकी हैं। धीरज की इस उपलब्धि ने भारतीय तीरंदाजी में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिनदहाड़े अपहरण : आदित्यपुर के आशियाना चौक से कार सवार युवक को जबरन ले गए हथियारबंद अपराधी
Next Article वर्ल्ड क्लास शहर बनेगा गयाजी, मंत्री विजय सिन्हा ने किया 2 दिवसीय इंफ्रा बिल्ट एक्सपो का उद्घाटन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरपुर में म्यूटेशन में गड़बड़ी पर कड़ा एक्शन, निरस्त दाखिल खारिज को किया ओके, अब कटेगी पेंशन
September 14, 2026
बिहार: एक्शन में मंत्री दीपक प्रकाश, ट्रांसफर में लापरवाही बरतने पर 3 जिलों के DPRO पर गिरेगी गाज
September 14, 2026
सीतामढ़ी सदर अस्पताल की छत पर मटन पार्टी में मस्त रहे एंबुलेंस चालक, नीचे तड़पते रहे मरीज
September 14, 2026
BRICS से भारत को नए अवसर, बिहार में बाढ़ राहत पर सरकार का फोकस; श्रवण बोले- ‘आपदा पीड़ितों के खजाने पर पहला हक’
September 14, 2026

You Might Also Like

झारखंड

दिनदहाड़े अपहरण : आदित्यपुर के आशियाना चौक से कार सवार युवक को जबरन ले गए हथियारबंद अपराधी

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

पुलिस के सामने वासेपुर में पिटा गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, भीड़ से उठी एनकाउंटर की आवाज

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

Dhanbad News: बेटे का प्रेम विवाह पिता को था नागवार, साजिश रच बहू की कराई हत्या; सिर कटी युवती के शव का राजफाश

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

‘मिनटों का खेल और हजारों की कमाई!’ रांची में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाला युवक गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?