• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > भभुआ: पेड़ से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, डूबने से 2 की जान गई

भभुआ: पेड़ से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, डूबने से 2 की जान गई

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 3:02 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

भभुआ के शिवपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दोनों की डूबने से जान चली गई।

 भभुआ। सदर प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर के पास शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद बाइक पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सुब्बा सिंह के 54 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह तथा बेलांव थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव निवासी रामचंद्र साह के 42 वर्षीय पुत्र कमलेश गुप्ता के रूप में हुई है। 

राजद के भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कमलेश गुप्ता सोनबरसा गांव में क्लीनिक खोलकर ग्रामीण चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करते थे। शनिवार को वह निजी काम से मोहनियां जा रहे थे। बाइक कमलेश गुप्ता चला रहे थे, जबकि वीरेंद्र सिंह पीछे बैठे थे। दोनों मनिहारी के रास्ते मोहनियां की ओर जा रहे थे। 

शिवपुर के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उससे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। पानी भरा गड्ढे में डूबने से दोनों की मौत हो गई। 

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने के बाद भभुआ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की गई। 

कमलेश गुप्ता के परिवार में पत्नी सरिता गुप्ता और दो पुत्र प्रीतम कुमार व उज्जवल कुमार है। वहीं वीरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी देवंता देवी, तीन पुत्र नीरज कुमार, पंकज कुमार व राकेश कुमार तथा दो पुत्रियां निशा कुमारी व मनीषा कुमारी हैं। 

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। सदर अस्पताल में जदयू नेता अजय सिंह, भभुआ प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और परिजन मौजूद रहे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेजस्विनी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण
Next Article चाशनी के बाजार में गोल मटोल पिड़िकिया, गोपालगंज के थावे धाम के व्यंजन को तिमुल देगा बाजार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची आजसू की राहत टीम, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
September 12, 2026
बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
September 12, 2026
बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स
September 12, 2026
आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं

By AMRIT RAJ
बिहार

नालंदा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, वशीकरण और सेक्स एस्कॉर्ट के नाम पर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?