• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > अररिया के जंगल में चाकू से गोदा महिला का शव बरामद, राजमिस्त्री की पत्नी पर हत्या का शक

अररिया के जंगल में चाकू से गोदा महिला का शव बरामद, राजमिस्त्री की पत्नी पर हत्या का शक

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 2:45 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

अररिया के राजा पोखर के पास जंगल में एक महिला फूल कुमारी का चाकू से गोदा हुआ शव मिला। परिजनों ने राजमिस्त्री की पत्नी पर हत्या का शक जताया है, जिसने कथित तौर पर महिला को धमकी दी थी।

 अररिया। अररिया आरएस थाना क्षेत्र के राजा पोखर के समीप जंगल में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिला। महिला की पहचान आरएस थाना क्षेत्र के साहनी टोला, वार्ड नंबर चार निवासी विजय साहनी की पत्नी फूल कुमारी (28) के रूप में हुई है। 

Contents
राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करती थी मृतका मृतका के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान 

स्वजनों के अनुसार महिला के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करती थी मृतका 

मृतका की गोतनी कंचन देवी ने बताया कि फूल कुमारी राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करती थी। वह रोज की तरह शुक्रवार को भी काम करने के लिए घर से निकली थी। देर शाम करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, उसका मोबाइल भी बंद था, पर उसका कोई पता नहीं चला। 

शनिवार सुबह किसी व्यक्ति ने राजा पोखर के पास जंगल में महिला का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे तो शव फूल कुमारी का निकला।

मृतका के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान 

स्वजनों ने बताया कि मृतका के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। गोतनी ने एक महिला पर हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि फूल कुमारी जिस राजमिस्त्री के साथ काम करती थी, उसकी पत्नी ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर धमकी दी थी। आरोप है कि उसने फूल कुमारी को अपने पति से दूर रहने की चेतावनी दी थी और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही थी।

स्वजन को इसी धमकी के आधार पर हत्या में उक्त महिला की संलिप्तता की आशंका है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारण और घटना में किसकी संलिप्तता है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

बताया गया कि फूल कुमारी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति विजय साहनी स्थानीय प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार चालक सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: फिर बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट
Next Article IPS की नौकरी मिली, फिर भी नहीं छोड़ा IAS बनने का सपना; दिव्या शक्ति अब पटना में संभालेंगी उत्पाद आयुक्त की जिम्मेदारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती
September 12, 2026
मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार
September 12, 2026
झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, सरकारी आवास की आस में काली देवी का परिवार
September 12, 2026
यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं

By AMRIT RAJ
बिहार

नालंदा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, वशीकरण और सेक्स एस्कॉर्ट के नाम पर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

लखीसराय के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को खातों में आएंगे 7-7 हजार रुपये

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?