• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज में बाढ़ का कहर, पानी में डूबने से महिला की मौत; पांच दिन में तीन लोगों की गई जान

साहिबगंज में बाढ़ का कहर, पानी में डूबने से महिला की मौत; पांच दिन में तीन लोगों की गई जान

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/12 at 11:21 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना नया टोला में शुक्रवार देर रात बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय पुष्पा देवी की मौत हो गई। वह मुरारी मंडल की पत्नी थीं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Contents
शौचालय जाने के दौरान हुआ हादसापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजापांच दिनों में बाढ़ में तीन मौत7 सितंबर को जीछु राम की गई थी जानछह सितंबर से छह वर्षीय बच्ची लापताबाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस और एनडीआरएफ सक्रिय

बताया गया कि बाढ़ के पानी से घिरे घर से पुष्पा देवी रात में शौचालय जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पानी में उनका शव मिला।

शौचालय जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतका के पति मुरारी मंडल ने बताया कि उनका घर चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। शुक्रवार रात पुष्पा देवी अकेले शौचालय के लिए घर से बाहर गई थीं।

इसी दौरान रास्ते में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह गहरे पानी में चली गईं। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, जहां पानी में उनका शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआइ अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुष्पा देवी के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। महिला की मौत से परिवार में गम का माहौल है।

पांच दिनों में बाढ़ में तीन मौत

साहिबगंज प्रखंड के कई ग्रामीण क्षेत्र फिलहाल बाढ़ की चपेट में हैं। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, बाढ़ के पानी में डूबने की घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं।

पिछले पांच दिनों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के कारण बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों में भय का माहौल है।

7 सितंबर को जीछु राम की गई थी जान

इससे पहले 7 सितंबर को बड़ी कोदरजन्ना गांव में 56 वर्षीय जीछु राम, पिता धन्नी राम, की भी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी।

अब इसी इलाके में कुछ ही दिनों के भीतर दूसरी मौत होने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

छह सितंबर से छह वर्षीय बच्ची लापता

6 सितंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्ण प्रसाद दियारा में नहाने के दौरान छह वर्षीय कंचन कुमारी गहरे पानी में डूब गई थी। हादसे के बाद से बच्ची लापता है और कई दिनों की तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया है।

बाढ़ और नदी के बढ़े जलस्तर के बीच लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस और एनडीआरएफ सक्रिय

मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीम भी भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रही है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बाढ़ के पानी में बेवजह न जाएं। खासकर बच्चों को नदी, गहरे पानी और जलजमाव वाले स्थानों से दूर रखने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मालदा मंडल में सुकांत मंडल ने संभाला PRO का पदभार, जनसंपर्क व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
Next Article PM श्री स्कूल मिर्जाचौकी में शिक्षक-अभिभावक संवाद, बच्चों की पढ़ाई सुधारने पर मंथन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती
September 12, 2026
मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार
September 12, 2026
झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, सरकारी आवास की आस में काली देवी का परिवार
September 12, 2026
यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं
September 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, सरकारी आवास की आस में काली देवी का परिवार

By AMRIT RAJ
साहिबगंजझारखंड

बाढ़ पीड़ितों के लिए साहिबगंज पुलिस बनी सहारा, चार थानों में शुरू किया लंगर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेजस्विनी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?