साहिबगंज। एसआईआर-2026 के तहत कार्यों की समीक्षा को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू की अध्यक्षता में जिले के सभी सीएससी संचालक एवं वीएलई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में पात्र नागरिकों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाण पत्र निर्माण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया। मौके पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी आलोक कुमार मौजूद रहे।
एसआईआर-2026 के तहत जाति-निवास प्रमाण पत्र को लेकर वी.एल.ई को निर्देश
Leave a comment



