तीनपहाड़। संवाददाता। तीनपहाड़ रेलवे प्रांगण स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर में रविवार को सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण यादव ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया।
नई कमिटी में मनोज यादव को अध्यक्ष, आमिक अंसारी (टिंगा) एवं वसीम अंसारी (गुड्डू) को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जीतू यादव को सचिव, लक्ष्मी नारायण यादव एवं शिवानंद यादव को उपसचिव, हर्षवर्धन दत्ता एवं विवेक दत्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा गौतम पंडित एवं शंभू भगत को मंदिर प्रभारी, अनंत तूरी एवं उत्तम दास को मेला प्रभारी बनाया गया। कार्यकारी सदस्यों में बिट्टू सिंह, राजू ठाकुर एवं हिमांशु सेन को शामिल किया गया।
बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित करने को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। समिति के सदस्यों ने पूजा को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और बेहतर व्यवस्था पर जोर दिया।



