• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > देश और दुनिया > उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/29 at 4:31 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे.

PM Modi Uzbekistan Visit: राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने ताशकंद हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है.

Contents
ताशकंद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कियापीएम मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा कियापीएम मोदी व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क और रक्षा पर करेंगे वार्ताताशकंद में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करेंगे पीएम मोदी

ताशकंद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया

‘‘राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के गर्मजोशी भरे स्वागत के बीच ताशकंद पहुंचा. उनके इस विशेष सम्मान के लिए आभारी हूं. उज्बेकिस्तान की यह मेरी चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई को दर्शाती है.’’

पीएम मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने पहुंचने के बाद यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया और स्वतंत्रता स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति मिर्जियोयेव भी उनके साथ स्मारक तक गए. यह स्मारक देश की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ पर स्थापित किया गया था और यह स्वतंत्रता एवं सद्भावना के आदर्शों का प्रतीक है.

पीएम मोदी व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क और रक्षा पर करेंगे वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे.

ताशकंद में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान जाने से पहले कहा था कि वह ताशकंद में शास्त्री स्मारक और ‘ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ऑरिएनटल स्टडी’ स्थित महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि ये दोनों देशों के बीच कायम घनिष्ठ सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों के प्रति सम्मान के प्रतीक हैं. ताशकंद से प्रधानमंत्री किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार
August 29, 2026
गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर
August 29, 2026
खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना
August 29, 2026
विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
August 29, 2026

You Might Also Like

देश और दुनिया

पंजाब में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान दिलीप उरांव का निधन, गांव में पसरा मातम

By AMRIT RAJ
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाबिहाररांचीसाहिबगंज

व्यक्तिगत आईडी से रेलवे टिकटों का अवैध कारोबार, प्रज्ञा केंद्र पर छापा,युवक गिरफ्तार

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
देश और दुनिया

आठवीं अनुसूची में शामिल हो कुड़माली भाषा, सांसद ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

By AMRIT RAJ
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाबिहारसाहिबगंज

धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?