• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार

साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/29 at 3:34 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

साहिबगंज पुलिस ने डिजिटल अपराधों और ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाने के लिए विशेष साइबर सेल का गठन किया है. अब लंबित मामलों के अनुसंधान में आएगी तेजी.

साहिबगंज : चोरी, डकैती, लूट, मारपीट और ठगी जैसे पारंपरिक अपराधों के बाद डिजिटल दौर में मोबाइल, इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराध पुलिस के सामने नई चुनौती बन गए हैं. इसी चुनौती से निपटने के लिए साहिबगंज पुलिस ने जिला मुख्यालय में साइबर सेल का गठन किया है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशन में सेल का विधिवत उद्घाटन शनिवार को एसपी अमित कुमार सिंह करेंगे. इसके कामकाज की मॉनिटरिंग मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव करेंगे.

Contents
डिजिटल साक्ष्य बनेंगे जांच की महत्वपूर्ण कड़ीआईटी एक्ट से जुड़े 118 मामले लंबितसाइबर अपराध पर रोक लगाने पर जोरलंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी’

डिजिटल साक्ष्य बनेंगे जांच की महत्वपूर्ण कड़ी

साइबर अपराध में अपराधी डिजिटल माध्यम के पीछे छिपा होता है. ऐसे मामलों में मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया अकाउंट, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी साक्ष्य महत्वपूर्ण कड़ी बनते हैं. नए साइबर सेल के माध्यम से मामलों को एक जगह केंद्रित कर समीक्षा और अनुसंधान में तेजी लाने की तैयारी है.

आईटी एक्ट से जुड़े 118 मामले लंबित

जिले में आईटी एक्ट से जुड़े 118 मामले लंबित बताए जा रहे हैं. सेल इन मामलों की समीक्षा कर अनुसंधान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. आवश्यकता के अनुसार तकनीकी विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों से सहयोग लिया जाएगा.

साइबर अपराध पर रोक लगाने पर जोर

पुलिस का उद्देश्य केवल घटना के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचना और साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगाना है. साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और आईटी एक्ट से जुड़े मामलों में अलग तकनीकी टीम के स्तर पर निगरानी और अनुसंधान किया जाएगा. इससे मामलों के उद्भेदन और आरोपियों तक पहुंचने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है.

लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी’

एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा, “साइबर अपराध वर्तमान समय में पुलिस के सामने एक नई चुनौती है. ऐसे मामलों के त्वरित अनुसंधान और निष्पादन के लिए साइबर सेल का गठन किया गया है. तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी. साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए हर संभव तकनीकी माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा.”

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर
Next Article उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
August 29, 2026
गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर
August 29, 2026
खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना
August 29, 2026
विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
August 29, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

लापरवाह वाहन चालकों पर रांची में बेड़ो पुलिस का शिकंजा, 20 चालकों पर लगा जुर्माना

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?