साहिबगंज। संवाददाता। साहिबगंज महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में मंगलवार को महाविद्यालय प्रबंधन एवं भारतीय स्टेट बैंक कॉलेज कैंपस शाखा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की।
शाखा प्रबंधक परेश कुमार ने एसबीआई की विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। प्राचार्य ने गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी सरल तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
बैठक में ई-विद्या पोर्टल, फिक्स्ड डिपॉजिट, पेंशन योजना, नामांकन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल बैंकिंग पर चर्चा हुई। बीएड विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के नामांकन शुल्क भुगतान और बीएड फंड के फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े विषय रखे।
सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार चौधरी ने कॉलेज कर्मियों की सुविधा के लिए बैंक में अलग काउंटर की मांग रखी। बैंक अधिकारियों ने एटीएम, डेबिट, मास्टर और रुपे कार्ड की सुविधाओं की जानकारी दी। बैठक में डॉ. मीरा चौधरी, प्रो. मरियम हेंब्रम, डॉ. डेविड यादव समेत बैंक अधिकारी व महाविद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।



