तीनपहाड़/साहिबगंज। संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर तीनपहाड़ थाना पुलिस ने बाबूपुर गांव के समीप कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 10 गोवंशीय पशु और एक बछड़ा बरामद किया। पुलिस ने वाहन संख्या डब्लूबी- 93डी/8896 को जब्त करते हुए चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पशुओं को वाहन से ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने बाबूपुर के पास वाहन की निगरानी की और संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंजामुल खान, निवासी तिलडांगा, फरक्का, मुर्शिदाबाद और सैजारूल शेख, निवासी फरीदपुर, बरहरवा के रूप में हुई है।
मामले में तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था। परिवहन में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



