• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > साहिबगंज > Sahibganj: पोखरिया में एफिकोर की पहल से लौट रही हरियाली, ग्रामीणों ने संभाली वन संरक्षण की जिम्मेदारी

Sahibganj: पोखरिया में एफिकोर की पहल से लौट रही हरियाली, ग्रामीणों ने संभाली वन संरक्षण की जिम्मेदारी

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/08/18 at 3:46 PM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

किसान प्रबंधित प्राकृतिक पुनर्जनन तकनीक से जंगल के प्राकृतिक पौधों और नई कोंपलों का संरक्षण

बोरियो। प्रखंड के पोखरिया गांव में एफिकोर की पुनर्निर्माण परियोजना के तहत किसान प्रबंधित प्राकृतिक पुनर्जनन तकनीक के माध्यम से प्राकृतिक वन क्षेत्र के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की पहल की जा रही है। इस पहल से जहां वन क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगने वाले पौधों के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं ग्रामीणों में जंगल और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी भी मजबूत हो रही है।

किसान प्रबंधित प्राकृतिक पुनर्जनन एक सरल और कम लागत वाली तकनीक है। इसमें जंगल और भूमि में पहले से मौजूद पेड़ों की जड़ों, ठूंठ, प्राकृतिक पौधों और नई कोंपलों को सुरक्षित रखते हुए उनका उचित प्रबंधन किया जाता है। इससे प्राकृतिक रूप से उगने वाली वनस्पतियों को संरक्षण देकर धीरे-धीरे वन क्षेत्र को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण खुद कर रहे जंगल की निगरानी:

पुनर्निर्माण परियोजना के तहत पोखरिया के ग्रामीणों को इस तकनीक की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद ग्रामीण जंगल में मौजूद प्राकृतिक पौधों एवं पेड़ों की सुरक्षा, अनावश्यक शाखाओं की छंटाई तथा नई कोंपलों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इससे प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा मिल रहा है।

परियोजना समन्वयक विजय मेशाक बोडकिलवार ने बताया कि पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय की भागीदारी से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत प्रबंधन सुनिश्चित करना है। परियोजना वर्तमान में प्रखंड के 43 गांवों में समुदाय के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके तहत खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, कृषि, आजीविका, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ग्रामीणों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशिक्षण के बाद जंगल को साझा प्राकृतिक संपदा मानकर उसकी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ी है। पोखरिया में मिल रहे सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए भी प्राकृतिक वन संरक्षण का प्रेरणादायक मॉडल बन सकते हैं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sahibganj: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नगदी समेत कीमती सामान ले उड़े चोर
Next Article Sahibganj में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
August 18, 2026
Sahibganj: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नगदी समेत कीमती सामान ले उड़े चोर
August 18, 2026
Sahibganj: सावन महोत्सव में उमड़ा उत्साह, हरे-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने लगाए नृत्य-गीत के रंग
August 18, 2026
JPSC Student Protest: सीएम हाउस के घेराव पर अड़े आंदोलनकारी छात्र, एडीएम-एसडीएम पहुंचे मनाने
August 16, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

By CHANDAN SINGH
साहिबगंज

Sahibganj: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नगदी समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

By CHANDAN SINGH
झारखंडराज्यसाहिबगंज

Sahibganj: सावन महोत्सव में उमड़ा उत्साह, हरे-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने लगाए नृत्य-गीत के रंग

By CHANDAN SINGH
झारखंडशिक्षा

JPSC Student Protest: सीएम हाउस के घेराव पर अड़े आंदोलनकारी छात्र, एडीएम-एसडीएम पहुंचे मनाने

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?