• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > JPSC-JSSC Scam: पलामू में CID की ताबड़तोड़ रेड, कोचिंग संचालक और सरकारी शिक्षक के घर दबिश, परिजनों को दी चेतावनी

JPSC-JSSC Scam: पलामू में CID की ताबड़तोड़ रेड, कोचिंग संचालक और सरकारी शिक्षक के घर दबिश, परिजनों को दी चेतावनी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 12:07 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में अदालत के सख्त रुख के बाद जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है. पलामू में दो आरोपियों के घर पर CID और पुलिस की टीम ने छापेमारी की, हालांकि आरोपी फरार मिले

रांची : जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में हुई धांधली और गड़बड़ी के मामले में अदालत के सख्त रुख के बाद जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पलामू निवासी दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद बुधवार को सीआईडी (CID) और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर थाना क्षेत्र में दो प्रमुख ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. हालांकि, कार्रवाई के दौरान दोनों मुख्य आरोपी अपने-अपने घर से फरार मिले, जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को कड़ा निर्देश जारी किया है.

Contents
हनुमान नगर और हमीदगंज में छापेमारी3 अगस्त को भी हुई थी रेडरांची में कोचिंग चलाता है रविशंकर

हनुमान नगर और हमीदगंज में छापेमारी

संयुक्त जांच टीम ने शहर के हनुमान नगर स्थित कोचिंग संचालक रविशंकर कुमार के आवास और हमीदगंज स्थित सरकारी शिक्षक संतोष कुमार सिंह के घर पर दबिश दी. छापेमारी के दौरान रविशंकर के घर पर उनके माता-पिता और संतोष कुमार सिंह के घर पर उनके ससुर मौजूद थे. पुलिस टीम ने परिजनों को अदालत द्वारा जारी वारंट की औपचारिक जानकारी दी और स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द न्यायालय में हाजिर कराएं, अन्यथा आगे कुर्की-जब्ती जैसी कठोर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

3 अगस्त को भी हुई थी रेड

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 3 अगस्त की सुबह भी सीआईडी ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव आदि) जब्त किए थे. फिलहाल सीआईडी की फॉरेंसिक टीम जब्त सामान की गहनता से जांच कर रही है. जांच अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल एविडेंस से मिलने वाले सुरागों के आधार पर केस में कई बड़े चेहरों और नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

रांची में कोचिंग चलाता है रविशंकर

मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, हनुमान नगर निवासी रविशंकर कुमार राजधानी रांची में एक चर्चित कोचिंग संस्थान का संचालन करता है, जहां जेपीएससी समेत अन्य राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है. वहीं, दूसरा आरोपी संतोष कुमार सिंह नौडीहा बाजार प्रखंड में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है. दोनों पर परीक्षा प्रणाली में सांठगांठ और गड़बड़ी फैलाने के गंभीर आरोप हैं. कोर्ट से वारंट मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिजली चोरी की जांच के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद विभाग ने थाने में दिया आवेदन
Next Article उषा मार्टिन फाउंडेशन की पहल मूल्य आधारित शिक्षा से बदली सरकारी विद्यालय की तस्वीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुमका में खेत से बैल लाने गई नाबालिग का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
October 10, 2026
रांची में आज कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शुरू होगी कटौती, CM हाउस फीडर भी रहेगा बंद
October 10, 2026
HIV कंट्रोल में झारखंड के तीन जिलों की बड़ी उपलब्धि, NACO का ‘ट्रिपल 95%’ स्कोर किया हासिल
October 10, 2026
बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला खनन से लेकर डीजीपी की पोस्टिंग तक उठाए सवाल, कहा- अगले चुनाव में होगी बीजेपी की वापसी
October 10, 2026

You Might Also Like

झारखंड

दुमका में खेत से बैल लाने गई नाबालिग का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में आज कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शुरू होगी कटौती, CM हाउस फीडर भी रहेगा बंद

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

HIV कंट्रोल में झारखंड के तीन जिलों की बड़ी उपलब्धि, NACO का ‘ट्रिपल 95%’ स्कोर किया हासिल

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडधनबाद

बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला खनन से लेकर डीजीपी की पोस्टिंग तक उठाए सवाल, कहा- अगले चुनाव में होगी बीजेपी की वापसी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?