31 अगस्त तक कराएं खरीफ फसल का बीमा, आवेदन के लिए CSC, बैंक या ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध :
साहिबगंज। खरीफ वर्ष 2026-27 में किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) के जागरूकता रथ को उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री महादेव मुर्मू मौजूद रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देगा।
धान और भदई मक्का का होगा बीमा:
योजना के तहत अधिसूचित धान एवं भदई मक्का फसलों का बीमा कराया जा सकता है। उपायुक्त ने किसानों से प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा के लिए समय पर बीमा कराने की अपील की। खरीफ 2026-27 के लिए बीमा की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। किसान निकटतम CSC केंद्र, बैंक या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत कोई प्रीमियम शुल्क नहीं है, केवल एक रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जरूरी होंगे।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में साहिबगंज बंद, बंदी का मिला-जुला असर




