भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूमकर की बंद की अपील, कई दुकानों पर दिखा असर
साहिबगंज। JPSC/JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों एवं छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को साहिबगंज जिले में बंद का आयोजन किया गया। हालांकि जिले में बंदी का असर मिला-जुला रहा। कुछ बाजारों एवं क्षेत्रों में दुकानों पर बंद का प्रभाव देखने को मिला, जबकि कई स्थानों पर सामान्य रूप से दुकानें खुली रहीं और बाजार में आवाजाही जारी रही।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह 8 बजे से विभिन्न मंडलों में बाजारों का भ्रमण कर दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

साहिबगंज नगर में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से मांग रखने वाले छात्रों पर कार्रवाई उचित नहीं है।
कार्यकर्ताओं ने संभाली बंद की कमान
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपानाथ मंडल, धर्मेन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष बिनोद कुमार चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग राहुल, जिला मंत्री चांदनी देवी, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, जयकांत वर्मा, दिनेश पांडेय, बिक्रम दास, संतोष चौधरी, संजीव पासवान एवं पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना




