पूर्वी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मृतक की पहचान मणिकांत रविदास के रूप में
साहिबगंज। संवाददाता। साहिबगंज शहर के पूर्वी फाटक से करीब 100 मीटर दूर रेलवे किलोमीटर संख्या 229/07 के समीप पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान ढालू टोला निवासी मणिकांत रविदास के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर उसके घर पहुंचा दिया। बताया गया कि इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल को तत्काल सूचना नहीं दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल व्यक्ति ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: फसल बीमा के प्रति किसानों को जागरूक करेगा रथ, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी




