बोरियो। संवाददाता। प्रखंड पुस्तकालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक बीडीओ नागेश्वर साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुस्तकालय की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इसके बेहतर एवं सुचारू संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में पुस्तकालय कर्मियों के वेतन भुगतान, वाई-फाई रिचार्ज, पुस्तकालय के आय-व्यय सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
बीडीओ नागेश्वर साह ने समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे अपने स्तर से विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दें और उन्हें नियमित रूप से पुस्तकालय आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में संतोष कुमार, रिजवान अंसारी, बमबम कुमार, प्रो. कुलेश ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन मनाया, मरीजों के बीच बांटे फल




