बरहेट/साहिबगंज। संवाददाता। झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में सोमवार को केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने मुख्यमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई।
जन्मदिन समारोह के बाद झामुमो कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. पंकज कर्मकार एवं डॉ. संतोष टुडू की मौजूदगी में अस्पताल में भर्ती करीब दर्जनों मरीजों के बीच फल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: शिवगादी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण




