उधवा। प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो के निजी कार्यालय में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिवस झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली उर्फ बाबू दा के नेतृत्व में धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में झारखंड के निरंतर विकास की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो महिला जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, जिला संगठन सचिव काजू मालिक, अब्दुल हक, कीनू सोरेन, जैनुल आबेदीन, प्रदीप मंडल, सकल हेंब्रम, यासीन शेख, मंगल मरांडी, चंद्राई सोरेन, महबूब शेख, गुलाब हुसैन समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से झारखंड विकास, जनकल्याण और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संघर्ष, समर्पण और झारखंड के प्रति प्रतिबद्धता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। झामुमो प्रखंड परिवार उधवा की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक, विद्यार्थियों को पुस्तकालय से जोड़ने पर जोर




