प्रखंड स्तर पर कर्मियों को दक्ष बनाने और योजना में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर
साहिबगंज: विभागीय निर्देश के तहत वीबी-जी राम जी के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर प्रखंडस्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता-सह-निदेशक, डीआरडीबी विजय कुमार एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने किया। अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी का सही हस्तांतरण जरूरी है। प्रखंडस्तरीय मास्टर ट्रेनर अपने-अपने प्रखंडों में संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण देकर योजना के उद्देश्यों और प्रावधानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे।
प्रशिक्षण में बीपीओ, एई, जेई, कंप्यूटर असिस्टेंट एवं अकाउंट असिस्टेंट ने भाग लिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. सुधीर मुर्मू, परियोजना पदाधिकारी एमडी नेहाल आलम, जूनियर इंजीनियर एवं कंप्यूटर असिस्टेंट निरंजन कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को योजना के प्रावधान, कार्यप्रणाली, तकनीकी पहलुओं और अभिलेख संधारण की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता, गति एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक




