बरहेट/साहेबगंज: शिवगादी धाम प्रबंध समिति एवं मेला संचालन समिति की बैठक शनिवार शाम सात बजे कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पिछले सप्ताह हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा आगामी रविवार और सोमवार को शिवगादी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में समिति के सदस्यों को अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी सौंपते हुए श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से बाबा गजेश्वर नाथ महादेव का जल अर्पण कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने आगामी दोनों दिनों में पूरी तत्परता के साथ व्यवस्था संभालने तथा श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहने का निर्णय लिया। बैठक में मेला व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी सहमति बनी।




