साहिबगंज, संवाददाता। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के काली स्थान के समीप रहने वाली 25 वर्षीय निशा कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुमित कुमार पाठक और देवर मुन्ना पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि मृतका के पिता संजय मिश्रा के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 141/26 दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री की साजिश के तहत हत्या की गई है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पति सुमित कुमार पाठक और उसके भाई मुन्ना पाठक को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है तथा अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




