बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया आज से होगी शुरू
बोरियो। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नागेश्वर साव ने की। प्रशिक्षण में सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि 5 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद सूची से छूटे हुए, अनमैप्ड अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों वाले मतदाताओं के लिए 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करने, सुधार और निष्पादन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पारदर्शिता एवं सावधानीपूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएलओ पर्यवेक्षक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।




