• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Sahibganj: योग्य लाभुकों के नाम हटाने का आरोप, मुखिया ने कॉलर पकड़कर जताया विरोध; जांच की मांग

Sahibganj: योग्य लाभुकों के नाम हटाने का आरोप, मुखिया ने कॉलर पकड़कर जताया विरोध; जांच की मांग

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/07/15 at 2:02 AM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी पर पंचायत सचिव का घेराव

बोरियो/साहिबगंज। संवाददाता।बोरियो प्रखंड अंतर्गत बांझी संथाली पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 की लाभुक सूची में कथित अनियमितता को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। योग्य लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे और पंचायत सचिव परमानंद मंडल का करीब दो घंटे तक घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत की मुखिया मयबिटी बेसरा भी ग्रामीणों के साथ पहुंचीं और विरोध के दौरान पंचायत सचिव का कॉलर पकड़कर नाराजगी जताई। कुछ देर के लिए पंचायत भवन में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

70 पात्र लाभुकों का नाम हटाने और पैसे मांगने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि ऑनलाइन सर्वे के बाद तैयार 487 लाभुकों की सूची में से करीब 70 पात्र लाभुकों के नाम ग्रामसभा पंजी में अयोग्य घोषित कर हटा दिए गए, जबकि कई अपात्र लोगों के नाम सूची में बने रहे। मुखिया मयबिटी बेसरा ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की कार्रवाई में उनके हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान नहीं है, जबकि ग्रामसभा अध्यक्ष की स्वीकृति के बिना लाभुक सूची में बदलाव नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत सहायक राजेश रजवार ने अपनी पत्नी का नाम लाभुक सूची में शामिल कराया तथा लाभुकों से ऑनलाइन सर्वे के दौरान ₹2,000 और ग्रामसभा में योग्य घोषित करने के नाम पर ₹5,000 की मांग की गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीं पंचायत सचिव परमानंद मंडल ने कहा कि कुछ पात्र लाभुकों को मानवीय भूलवश अयोग्य चिह्नित कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मुखिया द्वारा कॉलर पकड़ना उचित नहीं था। विवाद के बाद पंचायत सचिव ने मुखिया के समक्ष लिखित रूप से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, पंचायत सहायक को पदमुक्त करने तथा पात्र लाभुकों के नाम पुनः सूची में शामिल करने की मांग की है।

वहीं, पूरे मामले में बोरियो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उनसे दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका। इसलिए इस संबंध में उनका पक्ष समाचार में शामिल नहीं किया जा सका।

TAGGED: Jharkhand News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हाइवा वो टोटो की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Next Article बिहार सम्राट नशामुक्त युवा दो अंतिम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कटहलबाड़ी में बाउल संगीत की धूम, तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू|
October 27, 2026
मंगलहाट से मखानी तक गूंजे जयकारे, भागवत महापुराण को लेकर निकली कलश यात्रा|
October 27, 2026
बोरियो में नए थाना प्रभारी ने संभाली कमान,जनता से बेहतर तालमेल पर जोर|
October 27, 2026
मेडिकल से इंजीनियरिंग कॉलेज तक, 7 संस्थानों के लिए जमीन चिह्नित करने में तेजी लाने का निर्देश|
October 27, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

कटहलबाड़ी में बाउल संगीत की धूम, तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

मंगलहाट से मखानी तक गूंजे जयकारे, भागवत महापुराण को लेकर निकली कलश यात्रा|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बोरियो में नए थाना प्रभारी ने संभाली कमान,जनता से बेहतर तालमेल पर जोर|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

मेडिकल से इंजीनियरिंग कॉलेज तक, 7 संस्थानों के लिए जमीन चिह्नित करने में तेजी लाने का निर्देश|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?