कटहलबाड़ी में तीन दिवसीय बाउल संगीत कार्यक्रम का शानदार आगाज़ हुआ. बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर का हो रहा उत्सव.
उधवा.प्रखंड क्षेत्र की दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय बाउल संगीत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबुआ और झामुमो जिला सचिव काजू मल्लिक ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया.
बाउल संगीत बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबुआ ने कहा कि बाउल संगीत बंगाल की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है. ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें:
मौके पर सक्रिय कार्यकर्ता जहांगीर अली, वाहिदुल इस्लाम, आलम शेख, जमाल शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहें.



