• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
  • चुनाव 2024
  • शिक्षा
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > दिल्ली > नहीं रहे रतन टाटा, अचानक बिगड़ी थी तबियत, आईसीयू में थे भर्ती

नहीं रहे रतन टाटा, अचानक बिगड़ी थी तबियत, आईसीयू में थे भर्ती

CHANDAN SINGH
Last updated: 2024/10/10 at 2:58 AM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

दिल्ली (ए): टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।

‘रात करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में रखा जाएगा। यहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा 2 दिन पहले 17 अक्टूबर को भी टाटा को ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी।

हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

मोदी-राहुल और सुंदर पिचाई समेत बिजनेस घरानों ने शोक जताया

टाटा चेयरमैन चंद्रशेखर: हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ रतन टाटा को विदाई दे रहे हैं। समूह के लिए टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे। मेरे लिए वे एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे।राष्ट्रपति मुर्मू: भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉरपोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाया है।

PM मोदी: टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक गया।

राहुल गांधी: रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बिजनेस और परोपकार दोनों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा कम्युनिटी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

मुकेश अंबानी: ये भारत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का जाना ना सिर्फ टाटा ग्रुप, बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा नुकसान है। व्यक्तिगत तौर पर रतन टाटा का जाना मुझे बहुत दुख से भर गया है, क्योंकि मैंने अपना दोस्त खो दिया है।

गौतम अडाणी: भारत ने एक महान और दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया है। टाटा ने मॉडर्न इंडिया के पाथ को रीडिफाइन किया। टाटा सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थे, उन्होंने करुणा के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया।

आनंद महिंद्रा: मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। श्री टाटा को भुलाया नहीं जा सकेगा। क्योंकि महापुरुष कभी नहीं मरते।

TAGGED: Dies At 86, National Icon, PM Modi lead the nation in mourning the business icon, Ratan Tata, Ratan Tata death LIVE updates: President
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Haryana Election Result 2024 Live: बीजेपी ने 48 सीटों के साथ हरियाणा में लगाई जीत की हैट्रिक, 37 पर सिमटी कांग्रेस
Next Article विवाहिता महिला के आत्महत्या मामले में पांच लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोदी सरकार के 11 वर्षों की ‘सेवा’, ‘सुशासन’ और ‘गरीब कल्याण’ को समर्पित: अमर बाउरी 
June 12, 2025
डॉल्फिन के संरक्षण को लेकर गंगा में प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहा पहल: डीएफओ, प्रबल गर्ग
June 12, 2025
झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक एमटी राजा का 53वां जन्मदिन
June 12, 2025
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा साहिबगंज जिला के लिए है विकाश पुरुष: राजेश
June 7, 2025

You Might Also Like

झारखंडदेश और दुनियाराज्यशिक्षासाहिबगंज

डॉ. रणजीत कुमार सिंह को मिला “पर्यावरण चैंपियन अवॉर्ड”, पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण

By CHANDAN SINGH
झारखंडदेश और दुनियाराजनीतिसाहिबगंज

उच्च स्तरीय पुल निर्माण की जगी उम्मीद, विधायक एमटी राजा की अनुशंसा से ग्रामीणों में खुशी की लहर

By Rabiul Alam
झारखंडदेश और दुनियासाहिबगंज

सड़क पर भीषण जाम लगा, यात्री परेशान, पुलिस की तत्परता से खुला सड़क जाम

By Rabiul Alam
उत्तरप्रदेशझारखंडदेश और दुनियासाहिबगंज

मुंबई में छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, राधानगर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 महीने से था फरार

By Rabiul Alam
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?