पूर्वी उधवा के भूदेव टोला गांव में 31 वर्षीय राजू मंडल का शव घर में मिला। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत भूदेव टोला गांव में रविवार शाम एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 31 वर्षीय राजू मंडल, पिता लोगेन मंडल के रूप में हुई है. घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कान्हु मुर्मू मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया गया. रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
थाने में नहीं दिया गया लिखित आवेदन
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में परिजनों की ओर से राधानगर थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.



