• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > स्मार्ट सिटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ा राज्य, स्मार्ट सिटी योजना रांची के बाद धनबाद और जमशेदपुर में भी|

स्मार्ट सिटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ा राज्य, स्मार्ट सिटी योजना रांची के बाद धनबाद और जमशेदपुर में भी|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/11 at 11:57 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड ने 25 सालों में संकरी सड़कों से एलिवेटेड रोड तक शहरी विकास का लंबा सफर तय किया है, जिसमें स्मार्ट सिटी परियोजनाएं और डिजिटल सेवाएं शामिल हैं। राज्य में जल आपूर्ति, सीवरेज, ई-मोबिलिटी और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

रांची। झारखंड ने पिछले 25 सालों में शहरी क्षेत्र के विकास में संकरी सड़कों से एलिवेटेड रोड तक का सफर तय किया है। रांची में स्मार्ट सिटी परियोजना काम कर रही है जबकि जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो समेत आठ नए स्मार्ट टाउनशिप के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

Contents
आठ नए स्मार्ट टाउनशिप की परियोजना तैयार3500 करोड़ से शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूतई-मोबिलिटी के जरिए कम होगा प्रदूषणजल जमाव से मिलेगी मुक्तिपेयजल की समस्या हो रही खत्मस्वच्छता में लंबी छलांग, राष्ट्रीय औसत से पीछेफैक्ट फाइल

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद नगर निकायों में काउंटर आधारित सेवा की जगह अब होल्डिंग टैक्स से लेकर बाकी की सेवा के लिए डिजिटल प्लेटफार्म मौजूद है।आनलाइन प्लेटफार्म और मोबाइल एप के जरिए झारखंड के शहरी क्षेत्रों में शिकायत दर्ज कराने से लेकर बिजली बिल तक का भुगतान हो रहा है।

25 सालों की उपलब्धि में झारखंड में ईड आफ लिविंग यानि आमलोगों के जीवन में आसानी हुई है। अब नक्शा पास कराने, ट्रेड लाइसेंस लेने या होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए आम लोगों को नगर निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जरिए शहरी गरीबों और महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

आने वाले समय में शहरी आबादी को जाम मुक्त यातायात के लिए 16 नए ओवर ब्रिज, एलिवेटेड रोड का डीपीआर बनाया जा रहा है। मुहल्लों और कालोनियों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट और पेवर्स ब्लाक के लिए अगले 12 महीनों में 750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

आठ नए स्मार्ट टाउनशिप की परियोजना तैयार

रांची, खूंटी,जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में स्मार्ट टाउनशिप बनाए जा रहे हैं। इसमें एक ही कैंपस में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और पार्क जैसी सुविधा होगी। स्पोर्ट्स सुविधाओं से युक्त इन स्मार्ट टाउनशिप में मरीजों के आने जाने के लिए समर्पित कारिडोर बनाया जाएगा।

3500 करोड़ से शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के पास 3500 करोड़ की योजना का प्रस्ताव भेजा है। इसमें कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर, वेलनेस सेंटर, पेयजल आपूर्ति, पार्क के साथ आकस्मिक स्थिति में सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा।

ई-मोबिलिटी के जरिए कम होगा प्रदूषण

राज्य सरकार ने प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए बैटरी आधारित परिवहन सेवा के विस्तार का निर्णय लिया है। 2028 तक राज्य में सार्वजनिक परिवहन के लिए 35 प्रतिशत तक ई वाहन चलाए जाने की योजना है।

अगले तीन साल में 3000 के करीब ई चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए राज्य में सरकारी आफिस, यातायात पोस्ट पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। नगर विकास विभाग ने स्कूलों, अस्पताल और दूसरे संस्थानों में भी सोलर का प्रयोग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

जल जमाव से मिलेगी मुक्ति

राज्य में सीवरेज-ड्रेनेज के लिए 1300 करोड़ की योजना को कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। नगर निकायों ने अपने बजट से अत्याधुनिक संयंत्र खरीदे हैं जिनसे ड्रेनेज की सफाई आसान हुई है। ड्रोन से जल जमाव वाले क्षेत्र की पहचान कर बरसात से पहले उन्हें निकासी योग्य बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

19 करोड़ की इस योजना में शहर के बाहरी क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। नमामि गंगे और अन्य सीवरेज-ड्रेनेज परियोजनाओं के जरिए शहरी नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की मुहिम भी तेज हुई है।

पेयजल की समस्या हो रही खत्म

राज्य बनने के समय गर्मी आते ही रांची, धनबाद और देवघर जैसे शहरों में पानी के लिए हाहाकार मच जाता था। टल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत वृहद जलापूर्ति योजनाएं राज्य में लाई गईं।

सभी शहरों में नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक और तीन हजारों किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई।पेजयल स्वच्छता विभाग की योजना से शहरी क्षेत्र के 30 लाख परिवारों को अब सीधे नल से शुद्ध जल मिल रहा है।

स्वच्छता में लंबी छलांग, राष्ट्रीय औसत से पीछे

स्वच्छता के मोर्चे पर भी राज्य के शहरों ने प्रगति की है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राज्य के शहर खुले में शौच मुक्त घोषित हुए और डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था सुदृढ़ हुई।

जमशेदपुर, रांची, चास और गिरिडीह जैसे निकायों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है। लेकिन राष्ट्रीय औसत से अभी झारखंड के शहर पीछे हैं। हालांकि धनबाद ने कोयला खनन उद्योग होने के बाद वायु प्रदूषण कम करने में अच्छी उपलब्धि हासिल की है।

राज्य सरकार शहरी क्षेत्र में सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क बना रही है। स्मार्ट सिटी में रहने का अनुभव लोगों की जीवनशैली में बदलाव के तौर पर दिख रहा है। ट्रैफिक आसान हुआ है। लोगों को चौड़ी सड़कें मिल रही हैं। अभी नए स्मार्ट टाउनशिप बनाए जाने हैं। ये टाउनशिप सभी सुविधाओं से युक्त होंगे। रांची में नए फ्लाइओवर बने हैं। धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में भी नए फ्लाइओवर के लिए सड़कों का चयन किया गया है। चौक चौराहों को सौंदर्यीकृत किया गया है। शहरों के चारों और बाइपास बनाए जा रहे हैं। नगर विकास विभाग प्रदूषण को कम करने पर भी सक्रिय है। सड़कों के किनारे नियमित सफाई के लिए नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं। अगले पांच सालों में झारखंड के शहरों को ज्यादा स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। सौंदर्यीकरण के साथ शहरों में बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता भी बढ़ाई गई है।

-सुनील कुमार, सचिव, नगर विकास विभाग

फैक्ट फाइल

  • 25 सालों में राज्य में नगरीकरण को मिली रफ्तार, 40 लाख घरों तक पहुंच रहा नल से जल- दस हजार किलोमीटर आंतरिक सड़कों के निर्माण से राज्य में यातायात बन रहा सुगम।
  • 1300 करोड़ सीवरेज और ड्रेनेज के लिए सालभर में होंगे खर्च, मिल चुकी है स्वीकृति।
  • 35000 करोड़ की योजना नगर विकास विभाग ने स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा।
  • 16 नए वर्ल्ड क्लास बस स्टैंड और तीन नए आइएसबीटी का बन रहा डीपीआर।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गढ़वा में रेलवे लाइन से पत्थरों की अवैध निकासी कर टाउनशिप के निर्माण कार्य में लगाने का आरोप|
Next Article हेमंत सोरेन के क्षेत्र में सात महीने से पेंशन का इंतजार, बाबूलाल ने लाभुकों को धरने की दी सलाह; भोजन की भी उठाई जिम्मेदारी|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj News: मां काली प्रतिमा विसर्जन घाट पर पहुंचे डीसी दीपक दुबे, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा|
November 11, 2026
Chhath Puja 2026: छठ महापर्व को लेकर मिर्जाचौकी बाजार में बढ़ी रौनक, सूप-डाला और नारियल की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु|
November 11, 2026
शिक्षा की अलख जगाने राजमहल से पटना पैदल निकले दो युवा, महादेवगंज में हुआ भव्य स्वागत|
November 11, 2026
बरहेट में गरजे बाबूलाल मरांडी,झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा में शामिल|
November 11, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj News: मां काली प्रतिमा विसर्जन घाट पर पहुंचे डीसी दीपक दुबे, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व को लेकर मिर्जाचौकी बाजार में बढ़ी रौनक, सूप-डाला और नारियल की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

शिक्षा की अलख जगाने राजमहल से पटना पैदल निकले दो युवा, महादेवगंज में हुआ भव्य स्वागत|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बरहेट में गरजे बाबूलाल मरांडी,झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा में शामिल|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?